• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Panchayat Election 2021: भाजपा ने जारी की दूसरे चरण के 782 उम्मीदवारों की सूची, 20 जिलों में आज से नामांकन

  • April 7, 2021
UP Panchayat Election 2021: भाजपा ने जारी की दूसरे चरण के 782 उम्मीदवारों की सूची, 20 जिलों में आज से नामांकन
UP Panchayat Election 2021
  • UP Panchayat Election 2021 पंचायत चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी पिछड़ों को ही आगे रखा गया। कई जिलों में कुछ अनारक्षित सीटों पर ओबीसी उम्मीदवार उतारकर जीत के लिए जातीय गणित साधने की कोशिश की गई।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 20 जिलों में होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्र जमा कराने का काम बुधवार को शुरू होगा। मंगलवार को देर शाम तक चली कोर कमेटी की बैठक में भारतीय जनता पार्टी ने जिला पंचायतों के 787 वार्डों के लिए 782 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। लखनऊ के प्रत्याशियों के नाम देर रात करीब 10:40 बजे तक चली कशमकश के बाद तय हो सके।

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची में भी पिछड़ों को ही आगे रखा गया। कई जिलों में कुछ अनारक्षित सीटों पर ओबीसी उम्मीदवार उतारकर जीत के लिए जातीय गणित साधने की कोशिश की गई। युवा व महिलाओं को तरजीह देने के साथ संगठन के पुराने कार्यकर्ताओं को वरीयता दी गई। अन्य दलों से आए कार्यकर्ताओं का भी समायोजन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की अध्यक्षता और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के संचालन में सोमवार शाम पांच बजे शुरू हुई बैठक में पहली सूची मंगलवार को दोपहर 12 बजे जारी की गई।

इन 20 जिलों में होगा नामांकन : दूसरे चरण में जिन 20 जिलों में 19 अप्रैल के मतदान के लिए नामांकन जमा करने का काम होगा, उसमें मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, लखनऊ, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, सुलतानपुर, गोंडा, आजमगढ़ व महराजगंज जिले शामिल हैं। इन जिलों में नामांकन पत्र जमा करने का काम सात व आठ अप्रैल को होगा।

घोषणा के बाद कटा मंत्री की पत्नी का टिकट : विधायकों-मंत्रियों की पत्नियों को पंचायत चुनाव में नहीं उतारने के फैसले पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। प्रतापगढ़ जिले में ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह का टिकट वार्ड-छह से घोषित होने के बाद संशोधित सूची में काट दिया गया। उनके स्थान पर सीमा सिंह को मैदान में उतारा गया है। लखीमपुर खीरी जिले में भी तीन सीटों के टिकटों में भी बदलाव किया गया है।

दिव्यांग कार्यकर्ता पर लगाया दांव : कार्यकर्ताओं को टिकट देने में दिव्यांगता को भी आड़े नहीं आने दिया गया। गोरखपुर जिले के पुराने समर्पित कार्यकर्ता पति-पत्नी संगीता और पुरुष्टम अग्रहरी दोनों दिव्यांग हैं। महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि पार्टी ने संगीता को वार्ड 34 से उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व विधायक लाल बृजेश प्रताप चंद्र की पत्नी सीमा चंद भी मैदान में उतरी हैं। मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि आइटी विभाग के क्षेत्रीय संयोजक मुरली मनोहर चौरसिया को संतकबीरनगर के वार्ड 20 से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी भी उम्मीदवार बनाए गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में मात खाए कई उम्मीदवारों को पंचायत चुनाव में आजमाया जा रहा है।

 

Post navigation

Prev
Next
सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार

  • September 2, 2026
स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों?

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’

राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’

  • September 2, 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग

राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग

  • September 2, 2026
जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’

जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’

  • September 2, 2026
मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • September 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सीपीआई की अमरजीत कौर ने दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, बीजेपी ने किया पलटवार September 2, 2026
  • स्वरा भास्कर फिर विवादों में, ‘पद्मावत’ के जौहर दृश्य पर छिड़ी बहस; सवाल- ‘मेरा मतलब वो नहीं था’ वाली सफाई क्यों? September 2, 2026
  • राहुल गांधी के लंदन भाषण पर सावरकर के परपोते ने लगाया मानहानि का आरोप, कोर्ट में कहा- ‘उन्होंने कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’ September 2, 2026
  • राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर सियासी घमासान, जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की स्टेडियम देने की मांग September 2, 2026
  • झारखंड SIR को लेकर भड़के कपिल सिब्बल, बोले- ‘SC दखल दे, मुसलमानों को…’ September 2, 2026
  • राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर मानहानि केस में सत्यकी की गवाही, बोले- ‘सावरकर मुसलमानों से नफरत नहीं करते थे’ September 2, 2026
  • सवर्ण न्याय पद यात्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने का आरोप, प्रदेश अध्यक्ष प्रद्युम्न शर्मा होम अरेस्ट September 2, 2026
  • हथनीकुंड बैराज में सेना के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटकर नदी में डूबी, जवानों के लापता होने की आशंका September 2, 2026
  • जौहर पर स्वरा भास्कर की टिप्पणी से भड़की करणी सेना, कहा- ‘हिम्मत है तो…’ September 2, 2026
  • मॉनसून की विदाई से पहले बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट September 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021