Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Kanwar Yatra 2021: CM योगी आदित्यनाथ के लौटने पर आज होगा कांवड़ यात्रा पर फैसला, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में जबाब देगी सरकार

  • July 15, 2021
UP Kanwar Yatra 2021: CM योगी आदित्यनाथ के लौटने पर आज होगा कांवड़ यात्रा पर फैसला, शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में जबाब देगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
  • UP Kanwar Yatra 2021 कोविड प्रोटोकाल के साथ कांवड़ यात्रा को अनुमति का यूपी सरकार का फैसला उलझन में फंस गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले पर स्वत संज्ञान लेकर जो जवाब मांगा गया है उस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटने पर फैसला किया जाएगा।

लखनऊ । कोविड प्रोटोकाल के साथ कांवड़ यात्रा को अनुमति का उत्तर प्रदेश सरकार का फैसला अब उलझन में फंस गया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर जो जवाब मांगा गया है, उस पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटने पर फैसला किया जाएगा। अभी यह तय नहीं है कि सरकार निर्णय बदलेगी या यात्रा के लिए अपने तर्क कोर्ट में रखेगी।

उत्तराखंड में भले ही 25 जुलाई से प्रस्तावित कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है, लेकिन उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कोविड प्रोटोकाल के साथ यात्रा को अनुमति दे दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ संघों से अपील कर चुके हैं कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कम से कम श्रद्धालु इसमें शामिल हों। शामिल होने वालों की आरटीपीसीआर जांच को अनिवार्य किया गया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान अधिकारियों से संक्रमण से बचाव के बेहतर प्रबंध करने का निर्देश दिया गया है। अब इस पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को केंद्र के साथ यूपी सरकार को नोटिस जारी कर दिया है, जिसके बाद सरकार के रुख का इंतजार है। चूंकि, इससे पहले लाकडाउन लगाने के संबंध में इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद योगी सरकार ने लाकडाउन न लगाने के पीछे अपने तर्क रखे। सुप्रीम कोर्ट में अपील कर संपूर्ण लाकडाउन न लगाने के निर्णय पर अडिग रहीं, इसलिए माना जा रहा है कि यात्रा पर रोक के बजाए सरकार कोरोना प्रोटोकाल का सख्ती से पालन कराने की दलील दे सकती है।

मुख्य सचिव आरके तिवारी का कहना है कि अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है कि सरकार का रुख क्या रहेगा। सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई शुक्रवार को है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी में कार्यक्रम के बाद गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ लौट आएंगे। तब उनके साथ विचार-विमर्श कर निर्णय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की इजाजत देने संबंधी खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कांवड़ यात्रा पर केंद्र और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले में कोर्ट 16 जुलाई को फिर सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति रोहिंग्टन फली नरीमन और बीआर गवई की पीठ ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक और उत्तर प्रदेश में शर्तों के साथ इसकी इजाजत संबंधी मीडिया में आई खबर को परेशान करने वाली बताया। कोर्ट ने कहा कि लोग पूरी तरह भ्रमित हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैैं कि क्या हो रहा है। कोर्ट ने कहा इसी खबर के साथ कोरोना की तीसरी लहर आने की एक और खबर छपी है जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमें इसे रोकना होगा। इसमें जरा भी ढिलाई नहीं दी जा सकती।

हर साल सावन में होती है यह धार्मिक यात्रा : प्रत्येक वर्ष सावन में कांवड़ यात्रा होती है जिसमें कांवड़िये हरिद्वार से गंगा जल लाकर शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण कांवड़ यात्रा नहीं हुई थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष भी कोरोना महामारी को देखते हुए कांवड़ यात्रा स्थगित करने की घोषणा की है। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए कांवड़ यात्रा की इजाजत दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Post navigation

Prev
Next
UPPCS भर्ती को लेकर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, नए सिरे से जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट, दोबारा होगी मेन परीक्षा

UPPCS भर्ती को लेकर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, नए सिरे से जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट, दोबारा होगी मेन परीक्षा

  • November 27, 2026
UP SIR पर सीएम योगी सच बोल रहे या निर्वाचन आयोग? अखिलेश यादव ने पूछे ये सवाल

UP SIR पर सीएम योगी सच बोल रहे या निर्वाचन आयोग? अखिलेश यादव ने पूछे ये सवाल

  • November 27, 2026
शोभित विश्वविद्यालय में ‘नवरंग-2026’ का दूसरा दिन रहा रंगारंग, 1600 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

शोभित विश्वविद्यालय में ‘नवरंग-2026’ का दूसरा दिन रहा रंगारंग, 1600 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

  • November 27, 2026
‘मनुवादी व्यवस्था लागू करना चाहती है BJP..’, राजेंद्र पाल गौतम ने लगाए आरोप

‘मनुवादी व्यवस्था लागू करना चाहती है BJP..’, राजेंद्र पाल गौतम ने लगाए आरोप

  • November 27, 2026
उत्तराखंड सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी, CM धामी ने बताई प्रमुख उपलब्धियां

उत्तराखंड सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी, CM धामी ने बताई प्रमुख उपलब्धियां

  • November 27, 2026
CM मोहन यादव ने लोकार्पण में जनता को किया शामिल, बोले- खेलों का दिख रहा स्वर्णिम भविष्य

CM मोहन यादव ने लोकार्पण में जनता को किया शामिल, बोले- खेलों का दिख रहा स्वर्णिम भविष्य

  • November 27, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • UPPCS भर्ती को लेकर इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला, नए सिरे से जारी होगा प्रीलिम्स का रिजल्ट, दोबारा होगी मेन परीक्षा November 27, 2026
  • UP SIR पर सीएम योगी सच बोल रहे या निर्वाचन आयोग? अखिलेश यादव ने पूछे ये सवाल November 27, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय में ‘नवरंग-2026’ का दूसरा दिन रहा रंगारंग, 1600 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा November 27, 2026
  • ‘मनुवादी व्यवस्था लागू करना चाहती है BJP..’, राजेंद्र पाल गौतम ने लगाए आरोप November 27, 2026
  • उत्तराखंड सरकार के पांच वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी, CM धामी ने बताई प्रमुख उपलब्धियां November 27, 2026
  • CM मोहन यादव ने लोकार्पण में जनता को किया शामिल, बोले- खेलों का दिख रहा स्वर्णिम भविष्य November 27, 2026
  • मोदी कैबिनेट की बैठक में परिसीमन विधेयक को मिली मंजूरी, महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन भी हुआ मंजूर November 27, 2026
  • संसद सत्र को लेकर आर-पार! शशि थरूर बोले-अखंडता की लड़ाई, जानें और विपक्षियों ने क्या कहा? November 27, 2026
  • ‘ढकोसलापत्र-धोखापत्र जारी कर जनता को बरगला रहे अखिलेश यादव’- मंत्री ओमप्रकाश राजभर November 27, 2026
  • ‘आप बार-बार हमें हमारी हैसियत याद दिलाते हैं’, इमरान मसूद का छलका दर्द November 27, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021