कड़ी सुरक्षा के बीच आंरभ हुयी यूपी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं
- सहारनपुर में गुरूनानक गल्र्स इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आती छात्राएं।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यायल बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की आज कड़ी शुरू के बीच परीक्षा आरंभ हुयी। सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में आज परीक्षार्थियो ने परीक्षा दी ओर दो पालियो में परीक्षा सम्पन्न करायी गयी।
जिलाधिकारी व एसएसपी ने परीक्षा केन्द्रोंका निरीक्षण व्यवस्थाओं को जायजा लिया। आज परीक्षा के निर्धारित 89 परीक्षा केन्द्रों पर कडी सुरक्षा के बीच परीक्षा आरंभ की हुयी। परीक्षा के शांति पूर्ण नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने को कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी की निगरानी में परिक्षार्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटरमीडियट की परीक्षा सम्पन्न करायी। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है।पहले प्रष्न पत्र को देख परिक्षार्थियों के चेहरों पर तनाव कम देखने का मिला। परीक्षा को सुचारू से सम्पन्न कराने को जिले को 6जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेटा की ड्यूटी लगायी है। प्रत्येक जोन में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
