• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

UP Coronavirus News: खांसी-बुखार हो तो ड्यूटी पर न आए कोई कर्मचारी, मुख्य सचिव ने द‍िए न‍िर्देश

  • April 10, 2021
UP Coronavirus News: खांसी-बुखार हो तो ड्यूटी पर न आए कोई कर्मचारी, मुख्य सचिव ने द‍िए न‍िर्देश
Second Phase of Corona Virus Spread in UP
  • डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि सरकारी और निजी कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से पचास प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति कम करने के निर्देश द‍िए गए हैं। जहां उपस्थित अधिक पाई गई वहां के विभागाध्यक्ष के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

लखनऊ । मुख्य सचिव आरके तिवारी ने कहा कि प्रदेश में कोई कर्मचारी यदि खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी या गले में खराश से पीडि़त है तो वह ड्यूटी पर न आए। कार्यालयाध्यक्षों से इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है।  मुख्य सचिव ने प्रदेश सरकार के अधीन सभी कार्यालयों में फिर से कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि रोस्टर से कर्मचारियों की ड्यूटी दो-दो सप्ताह के लिए लगाई जाए।

डेस्क पर हेल्पलाइन से संबंधित पोस्टर लगाया जाए और कर्मचारी को कोविड-19 से संबंधित सामान्य जानकारी दी जाए। आदेश में कहा गया है कि कार्यालयों में आने वालों में कोई लक्षणयुक्त पाया जाए तो पल्स आक्सीमीटर से आक्सीजन सेचुरेशन की जांच की जाए। रीडि‍ंग 94 फीसद से कम आने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, निकट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय को सूचित किया जाए।

आधे से अधिक कर्मचारी बुलाए तो विभागाध्यक्ष जिम्मेदार

कोरोना के कहर को देखते हुए शासन के निर्देश पर अब शहर के सरकारी और निजी कार्यालयों में पचास प्रतिशत कर्मचारी ही काम पर बुलाए जाएंगे। कर्मचारियों का रोस्टर तैयार होगा, उसके हिसाब से ही कार्यालय बुलाया जाएगा। शासन ने लखनऊ के अलावा अन्य चार शहरों में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि सरकारी और निजी कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से पचास प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति कम करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जहां पर भी कर्मचारियों की उपस्थित अधिक पाई गई वहां के विभागाध्यक्ष के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। डीएम के मुताबिक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी इस दौरान लगातार रेंडम तरीके से कार्यालयों में उपस्थिति और कोविड प्रोटोकाल की जांच भी करेेंगे।

 

 


Post navigation

Prev
Next
हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

हथौड़ा तब मारो जब लोहा गर्म हो, हम इंतजार करेंगे! अखिलेश यादव ने किसे दे डाली चेतावनी?

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

अखिलेश यादव के ऐलान पर बुरी तरह भड़के डिप्टी CM केशव, ब्रजेश पाठक और OP राजभर का भी मिला साथ

  • March 23, 2026
असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब…

असदुद्दीन ओवैसी के इस फैसले पर चौंके इमरान मसूद! कहा- मुझे समझ में नहीं आता कि जब…

  • March 23, 2026
अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

अखिलेश यादव का महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, सालाना 40 हजार रुपये पेंशन देने की घोषणा

  • March 23, 2026
क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’

क्या AAP छोड़ BJP में शामिल होंगे राघव चड्ढा? संजय सिंह बोले- ‘सबसे पहले मैं उनके खिलाफ…’

  • March 23, 2026
‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

‘मेरी खुद की बेटी 19 साल…’, अंकिता भंडारी केस पर डिंपल यादव भावुक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

  • March 23, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • हुसैनीवाला बॉर्डर पर खून से तिलक कर जूनियर भगत सिंह ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि March 23, 2026
  • पुलिस विभाग में पदोन्नति का गौरवपूर्ण क्षण March 23, 2026
  • डा. राममनोहर लोहिया की जयंती पर सपाईयों ने स्मरण, अखिलेष के मुख्यमंत्री को बनाने का संकल्प March 23, 2026
  • राष्ट्र निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका अहम: केएल अरोड़ा March 23, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित आरोपी, दूसरा फरार March 23, 2026
  • मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक March 23, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर आयोजित मेले में प्रतिदिन उमड़ रही लाखों भक्तों की भीड़ March 23, 2026
  • तहसील सदर में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस March 23, 2026
  • दिनदहाडे अंबेहेटा मे हुई फायरिंग की घटना मचा हडकंप, बाईक सवारो ने युवक पर दागी गालियां, बाल बाल बचा March 23, 2026
  • चाप्परचीडी में सिलेंडर लीक होने से लगी आग मे लाखो का नुकसान March 23, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez