• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाया आरोप- टीएमसी बंगाल में ‘भ्रष्टों की सरकार’ चला रही

  • July 25, 2022
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाया आरोप- टीएमसी बंगाल में ‘भ्रष्टों की सरकार’ चला रही
  •  सिंधिया ने आरोप लगाया टीएमसी सरकार ने कुशासन और भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। राज्य में भ्रष्टाचार का स्तर चौंकाने वाला और अभूतपूर्व है। टीएमसी सरकार अब लोगों के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है।

कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले में बंगाल के उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरोप लगाया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ‘भ्रष्टों की सरकार’ चला रही है। तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार पर हमला करते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार का स्तर चौंकाने वाला और अभूतपूर्व है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरोप लगाया, टीएमसी सरकार ने कुशासन और भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। राज्य में भ्रष्टाचार का स्तर चौंकाने वाला और अभूतपूर्व है। टीएमसी सरकार अब लोगों के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) द्वारा भर्ती अभियान के दौरान हुआ था। कथित अनियमितताएं जब हुईं तब चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे। सिंधिया कोलकाता से सटे दमदम लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठन का जायजा लेने के लिए बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर थे, जिसके लिए उन्हें ‘प्रवास मंत्री’ नियुक्त किया गया है।

भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में यह सीट हार गई थी। भाजपा ने 144 लोकसभा सीटों की पहचान की है और 2024 के चुनावों से पहले उन सीट पर पार्टी के संगठन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को दी है। सिंधिया ने इससे पहले अपने दौरे के पहले दिन शनिवार को दक्षिणेश्वर से बारानगर तक मेट्रो की सवारी भी की और स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने रविवार को दमदम लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में संगठनात्मक बैठकें भी कीं। इसके साथ ही उन्होंने जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इससे पहले रविवार सुबह में सिंधिया ने खड़दह में स्थित रामकृष्ण मठ का भी दौरा किया।

 


Post navigation

Prev
Next
संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद

संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद

  • March 3, 2026
कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित

  • March 3, 2026
‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी

  • March 3, 2026
जंग के बीच PM मोदी ने लगाया फोन, पहले बहरीन के किंग; फिर सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

जंग के बीच PM मोदी ने लगाया फोन, पहले बहरीन के किंग; फिर सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

  • March 2, 2026
इजरायल-US vs ईरान युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भी जारी किया बयान, साफ कर दिया अपना इरादा

इजरायल-US vs ईरान युद्ध के बीच ऑस्ट्रेलिया ने भी जारी किया बयान, साफ कर दिया अपना इरादा

  • March 2, 2026
इंदौर में सेना के मेजर की एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई की

इंदौर में सेना के मेजर की एक महिला ने बीच सड़क पर चप्पल से पिटाई की

  • March 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • संजू सैमसन को लेकर कैफ ने कही दिल छू लेने वाली बात, साउथ अफ्रीका से मिली हार को किया याद March 3, 2026
  • ‘होली पर आपत्तिजनक गाने न चलाएं, ना किसी को जबरन रंग न लगाएं’, बोले- CM योगी आदित्यनाथ March 3, 2026
  • ईरान के भीषण पलटवार से सुलग रहा मिडिल ईस्ट, अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा- इन देशों से तुरंत निकलो March 3, 2026
  • कट्टरपंथी संदेशों से भरा जीशान का इंस्टाग्राम, खुद को बताया है इस्लामिक स्पीकर; गुलफाम पर भी 1 लाख का इनाम घोषित March 3, 2026
  • ‘रवि किशन नाच-गाकर पैसा कमा लेंगे, जब आपकी समृद्धि होगी तभी बाबा के पास कुछ आएगा’, गोरखपुर में बोले सीएम योगी March 3, 2026
  • होली पर 12 चौराहों पर यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, तीन सवारी व नाबालिग चालकों के काटे चालान March 2, 2026
  • सारंग सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन के रंगारंग कार्यक्रम में हंसी के गुब्बारे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल March 2, 2026
  • ………….हर मुखड़े पर खिल उठे, देश प्रेम के रंग March 2, 2026
  • पुलिस ने गैरइरातेदन हत्या के मामले वांछित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार March 2, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचे दो शातिर गौकश March 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez