केंद्रीय उद्योग मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसम्पर्क

केंद्रीय उद्योग मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसम्पर्क
  • सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करते केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल।

सहारनपुर [24CN]। केंद्रीय उद्योग मंत्री विजय गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को सुरक्षा का माहौल देने का काम किया है। जबकि भाजपा से पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में जनता गुंडों व माफियाओं से त्रस्त थी। उन्होंने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा प्रत्याशियों को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

केंद्रीय उद्योग मंत्री विजय गोयल ने आज सहारनपुर नगर विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के राजीव गुम्बर के समर्थन में बाजार मोरगंज, पुल खुमरान व भगतसिंह चौक पर जनसम्पर्क अभियान चलाकर विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के साथ काम कर रही है जिसके परिणामस्वरूप केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी धर्म व जाति के लोगों को दिलाने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जाति व धर्म को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाने का काम किया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में बदमाश कार्रवाई के डर से जेलों में चले गए। अब किसी की हिम्मत नहीं है कि किसी का उत्पीडऩ कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में गुंडागर्दी करने का स्थान जेल है तथा उत्तर प्रदेश में पुन: भाजपा सरकार बनने पर गुंडों व माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

जनसम्पर्क अभियान के बाद केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जवाहर पार्क धर्मशाला में जनसभा को सम्बोधित किया तथा भाजपा प्रत्याशी राजीव गुम्बर को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसभा में भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।