‘मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन बनाने के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक विशेष आयोजन होंगे- जिलाधिकारी

‘मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन बनाने के लिए 17 से 25 अक्टूबर तक विशेष आयोजन होंगे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शारदीय से वासंतिक नवरात्र से शुरू होने वाले “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर, 2020 तक जन जागरूकता अभियान चलाया जायेंगा। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत लैगिंग हिंसा की रोकथाम और महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने तथा उनके दिये गये अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी महिला उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी देने के साथ ही उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।

सहारनपुर  [24CN] : श्री अखिलेश सिंह आज यहां कलेक्ट्रेट सभागार में शारदीय से वासंतिक नवरात्रों के साथ शुरू होने वाले “मिशन शक्ति” को सफल बनाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये कि महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, महिला अपराध के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक माह एक सप्ताह का विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। उन्होने कहा कि सभी जनपदीय अधिकारी अपने-अपने विभागों में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर महिलाओं एवं बालिकाओं को योजनाओं से लाभान्वित भी कराएं। उन्होने जिला, तहसील, ब्लाक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर भी विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किये जाए। शिविरों में महिलओं को उनके अधिकािरों के बारे में जागरूक किया जाएं। उन्होंने कहा कि लैंगिक हिंसा की रोकथाम के लिए रोल माॅडल्स के साथ ही महिला ग्राम प्रधानों और शहरी स्थानीय निकाय, मलिन बस्तियों के निवासियों, किसानों, श्रमिकों को जागरूक किया जाए तथा पाॅक्सों कनून के अंतर्गत बच्चों का यौन हिंसा से बचाव, सहायता व पुनर्वास तथा हिंसा करने पर दण्ड़ के प्राविधानों से आम लोगों को जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को समर्पित 06 माह का महत्वपूर्ण “मिशन शक्ति’’ अभियान में जनपद में महिला शसक्तीकरण के लिए काम करने वाली 100 महिलाओं/बालिकाओं का चयन भी रोल मोडल के रूप में किया जायेगा। उन्होने कहा कि रोल मोडल के लिए ऐसी महिलाओं व बालिकाओं का चयन होगा जो विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए एक प्रेरणा बनी हो तथा विशिष्ठ क्षेत्रों में प्रयास कर सफलता पाई हो। उन्होने परिवहन विभाग को निर्देश दिये कि यात्रा के दौरान किसी महिला व बालिका को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो। उन्होने चिकित्सा विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि इस अभियान के दौरान अधिक से अधिक महिलाओं एवं बालिकाओं को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड देकर लाभान्वित किया जाये। उन्होने कहा कि जिन महिलाओं एवं बालिकाओं के लोन पेण्डिंग है उन्हे जल्द से जल्द लोन दिलवाया जाये। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यदि किसी महिला का आवास अपूर्ण है तो उसे अतिशीघ्र पूर्ण कराकर गृह प्रवेश कराने का कार्य किया जाये।

जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि जो महिलाएं/बालिकाएं पेंशन की श्रेणी मे आती है और उनकी पेंशन अभी नही बनी है तो उनकी पेंशन बनवाने का कार्य किया जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि आॅनलाईन क्लासेज के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जाये। उन्होने यह भी निर्देश दिये कि जिस विभाग के पास पब्लिक एडेªस सिस्टम नही है अथवा खराब है उसे भी तुरंत दुरूस्त करा लें।
ज्ञातव्य है कि मिशन शक्ति-‘‘नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालम्बन‘‘ कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर को को मिशन शक्ति का किक स्टार्ट एवं पुलिस विभाग की कतिपय योजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा। 18 अक्टूबर को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लैंगिक संवेदीकरण, महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु संवेदनशीलता लाना, लैंगिक हिंसा की रोकथाम। 19 अक्टूबर को शक्ति परी, लैंगिक समानता, लैंगिक हिंसा की रोकथाम, पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाना। 20 अक्टूबर को विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, छात्रों व अध्यापकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम, बाल मनोविज्ञान के सम्बन्ध में समझ विकसित करना। 21 अक्टूबर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, लैंगिक हिंसा की रोकथाम। 22 अक्टूबर को महिला यात्रियों के प्रति अच्छा व्यवहार करना, यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा। 23 अक्टूबर को कार्यस्थलों पर उत्पीड़न की रोकथाम, लैंगिक समानता और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा। 24 अक्टूबर को कानून के प्रति जागरूकता व मित्र पुलिस तथा 25 अक्टूबर, 2020 को जनपद के सभी थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जायेगंे।

मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि जिस विभाग द्वारा जंहा पर भी कार्यक्रम आयोजित कराए जायेंगे उनकी सूचना उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधि को अवश्य दें। साथ ही उस कार्यक्रम की फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि सभी विभागों द्वारा कराए गये कार्यक्रम की रिपोर्ट सम्बधिंत विभाग को भी दी जाये। उन्होने कहा कि सभी विभाग इस अभियान के संबंध में आज ही अपनी कार्ययोजना उपलब्ध करा दें। उन्होने ई डिस्ट्रीक मैनेजर को निर्देशित किया कि जनपद के ट्रविटर हैण्डिल, फेसबुक पेज तथा अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कराया जाये। उन्होने कहा कि बैंकिंग व इच्छित निजी संस्थाओं को भी इस अभियान से जोडा जाये। उन्होने महिला व बालिका से संबंधित सक्सेस स्टोरी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
बैठक में अपरजिलाधिकारी (प्रशासन) श्री एस0बी0सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0बी0एस0सोढी, उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्र उपायुक्त उद्योग श्री सिद्धार्थ कुमार यादव, उप श्रमायुक्त श्री शक्ति सिंह मौर्य, प्रभारी क्षेत्रिय क्रीडाधिकारी, श्री प्रेम कुमार, ए0आर0एम0 परिवहन निगम श्री जगदीश सिंह, प्राचार्य, आई0टी0आई0, श्री पवन कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री अरूण कुमार दुबे, जिला विकास अधिकारी श्री मंशाराम यादव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री आर0पी0मिश्रा, तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे