shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर नशा तस्कर

पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर नशा तस्कर
  • सहारनपुर में नगर कोतवाली पुलिस द्वारा दबोचे गए नशा तस्कर।

सहारनपुर [24CN]। नगर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से भारी मात्रा में नाजायज चरस बरामद कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नगर कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी अशोक कुमार सोलंकी के निर्देशन में नशे की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक राजेंद्र गिरि के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर नूरबस्ती स्थित एक जूस की दुकान से दो शातिर नशा तस्करों सलीम उर्फ काला पुत्र गफूर निवासी न्यू मालवीय नगर देहाता कोतवाली, वसीम उर्फ राजा पुत्र गफूर निवासी रसूलपुर कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 450 ग्राम नाजायज चरस बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia