shobhit University Gangoh
 

पुलिस के हत्थे दो खाईबाड़, भेजे जेल

पुलिस के हत्थे दो खाईबाड़, भेजे जेल
  • सहारनपुर में नानौता पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया खाईबाड़।

नानौता [24CN]। थाना नानौता पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पर्चा सट्टा व नगदी बरामद कर जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना नानौता पुलिस ने थाना प्रभारी चंद्रसैन सैनी व उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार व राजीव कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ईदगाह पुल मौहल्ला कानूनगोयान कस्बा नानौता से सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी फारूख पुत्र कामिल निवासी मौहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना नानौता को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हमामपुर नहर पुलिया से चमन सिंह पुत्र अरविंद निवासी गांव बाबूपुरा थाना नानौता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से पर्चा सट्टा व 810 रूपए बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआं अधिनियम की धारा-13 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia