आपरेशन सिंदूर के तहत ग्राम रेड़ीमलकपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

आपरेशन सिंदूर के तहत ग्राम रेड़ीमलकपुर में निकाली तिरंगा यात्रा
सहारनपुर के ग्राम रेड़ी मलकपुर में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाई।

तिरंगा यात्रा में सैंकड़ों भाजपाइयों ने की भागेदारी
पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है पाकिस्तान: अमित प्रधान

सहारनपुर। आपरेशन सिंदूर के तहत ग्राम रेड़ीमलकपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैंकड़ों भाजपाइयों ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित  प्रधान के नेतृत्व में छिदबना से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पर आकर सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि अमित प्रधान ने कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सभी देशवासी गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों का सिर कुचलने का काम किया है तथा पहलगाम की घटना का बदला लिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है।

बलियाखेड़ी मंडल अध्यक्ष किशोर चैधरी व बूथ अध्यक्ष देवेंद्र चैधरी रेड़ी मलकपुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा की सफलता का श्रेय अमित प्रधान को जाता है जिनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नवयुवकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि भारत की सेना दुनिया की नम्बर वन सेना है। आज हमारे देश की सेना के समाने पाकिस्तान थर-थर कांप रहा है। तिरंगा यात्रा में चै. मोहनलाल रेड़ीमलकपुर, चै. गोलित युवा नेता भाजपा, सुभाष, मा. अजीत सिंह, मुकेश मुखिया, जसवीर, पप्पू, विजय, नवीन, कमल कश्यप, अभिनव आर्य, विक्रम, अमरीश, आशु, राकेश, टिंकू, जगपाल प्रधान कृष्णी, अरूण प्रधान छपरेड़ी, तेजपाल बूथ अध्यक्ष, अनुज प्रधान चांदनपुर, अभिषेक युवा मोर्चा अध्यक्ष, मोहित, प्रदीप पंवार ओबीसी मोर्चा मंत्री, विवेक चैधरी, कुलदीप सैनी जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, नितिन चैधरी, नवीन कुमार आजाद सह संयोजक प्रकोष्ठ महानगर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।