shobhit University Gangoh
 

शहीदी दिवस पर किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन

शहीदी दिवस पर किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन
  • सहारनपुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। जिला व महानगर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी के शहीदी दिवस और कांग्रेस की भारत जोड़ा यात्रा सम्पन्न होने पर आयोजित कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया गया। स्थानीय गुरूद्वारा रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। तत्पश्चात कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू को नमन किया।

विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने जीवन पर्यंत अहिंसा के मार्ग पर चलकर विश्व को अहिंसा व शांति का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की अहिंसा की सीख आज भारत जोड़ो यात्रा का मूलमंत्र हैं। इसका अनुसरण करके आज हम सम्पूर्ण देश को एक सूत्र में पिरो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब कांग्रेस जन अपनी नैतिक जिम्मेदारी को निभाते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के आपसी भाईचारे व सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से जुड़ेंगे और सफल भारत जोड़ो यात्रा के लक्ष्य को हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमें महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक असमानता जैसी समस्याओं और समाज को बांटने वाली भाजपा की नीतियों के विरूद्ध ठीक उसी तरह संघर्ष करना होगा, जैसे कांग्रेस के परचम तले महात्मा गांधी के नेतृत्व में आजादी के आंदोलन का संघर्ष हुआ था। इस दौरान अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, अक्षय सैनी, धर्मवीर जैन, धर्मपाल जोशी, इमरान कुरैशी, नितिन शर्मा, सोनू पठान, डा. यासमीन राव, अली खान मलिक, वीर सैन उपाध्याय, अशोक शर्मा, मुनेश सहगल, नसीब खान, फरमान, अब्दुल, जी. डी. रावत, मौ. गुलफाम, बब्बू कुरैशी, मौ. दाऊद, मा. नसीर, शुशांत कपिल, प्रभजीत, हमजा रहमान, राजा सैफी, फराज राणा, अरशद जावेद, मुदस्सिर एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia