दर्दनाक हादस : सहारनपुर में अचानक दीवार गिरने से 12 वर्षीय बालिका की दबकर मौत
सहारनपुर के नानौता में सोमवार सुबह अचानक दीवार गिरने से घर में खेलते हुई 12 वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे गंभीर अवस्था में सीएचसी पर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित किया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के भारी अड्डा निवासी रियासत खान की 12 पुत्र पुत्री मुस्कान खान रविवार सोमवार की सुबह करीब 9 बजे अपने घर के आंगन में खड़े अमरूद के पेड़ के साथ खेल रही थी। इसी बीच खेलते समय आंगन में पुरानी जर्जर अवस्था में खड़ी एक दीवार अचानक से मुस्कान के ऊपर गिर गई। दीवार गिरते ही मुस्कान की चीख.पुकार सुनकर परिजन दीवार के पास पहुंचे और ईंटों के नीचे से बालिका को बाहर निकाला।
परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल बालिका को सीएचसी नानौता पर ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक बालिका घर के एक पास ही एक मस्जिद में कुरान की पढ़ाई करती थी।