व्यापारियों ने किया भाजपा नेता का स्वागत

- सहारनपुर में भाजपा नेता गुरप्रीत बग्गा का शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते व्यापारी।
सहारनपुर [24CN]। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता स. गुरप्रीत सिंह बग्गा का स्वागत किया। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रदेशाध्यक्ष स. गुरप्रीत सिंह बग्गा ने अपने समर्थकों के साथ हाल ही में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता गुरप्रीत सिंह बग्गा का स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स. गुरप्रीत सिंह बग्गा ने कहा कि वह स्वयं भी एक व्यापारी है। इसलिए वह व्यापारियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहित घई, महामंत्री संजीव गक्खड़, सुनील शर्मा, सुनील ठाकुर, नीरज अरोड़ा, स. हरजीत सिंह नरूला, विजय सैनी, अंतरिक्ष अरोड़ा, विपिन बजाज, अंशुल गुप्ता, सोनू नरूला, हरिओम आदि मौजूद रहे।