किसान महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने के लिए किया कई गांवों में जनसम्पर्क
- सहारनपुर में गांगनोली चीनी मिल में क्रमिक अनशन पर बैठे किसान।
नागल।। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले बकाया भुगतान को लेकर किसानों द्वारा दिया जा रहा धरना छठें दिन क्रमिक अनशन में परिवर्तित हो गया। संगठन ने आगामी 16 जनवरी को बजाज शुगर मिल गांगनोली में होने वाली भीड़ को ऐतिहासिक बनाने के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है।
गांगनौली स्थित बजाज शुगर मिल में चल रहे धरने को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स. बी. एम. सिंह के निर्देश पर पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते धरने को क्रमिक अनशन में बदल दिया है जिसमें प्रतिदिन पांच किसान दिन के समय धरना देंगे तथा अन्य कार्यकर्ता आगामी 16 जनवरी को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव-गांव जाकर किसानों से सम्पर्क करेंगे।
चौ. सुखवीर सिंह ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स. बी. एम. सिंह के नेतृत्व में बजाज शुगर मिल के मुख्य द्वार पर होने वाली महापंचायत में आगामी रणनीति तय की जाएगी। आज चौ. सुखवीर सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने बिलासपुर, भारापुर, खेड़ा मुगल, डंघेड़ा, नंदनपुर आदि गांवों में जनसम्पर्क कर 16 जनवरी को होने वाल किसान महापंचायत को ऐतिहासिक बनाने की अपील की