आजादी के आंदोलन में महिलाओं की भूमिका पर डाला प्रकाश

- सहारनपुर में मुन्नालाल कालेज में अमृत महोत्सव को सम्बोधित करती छात्रा।
सहारनपुर [24CN]। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गल्र्स कालेज में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं के योगदान विषय पर आयोजित गोष्ठी में छात्राओं ने तत्कालीन महिलाओं की राष्ट्रीय क्रांति में भूमिका पर प्रकाश डाला।
मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गल्र्स कालेज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं शगुन, करिश्मा, चारू, आफरीन, शादिया, कोमल देवी, पूजा, नाजिया व नेहा खान ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में तत्कालीन महिलाओं की राष्ट्रीय क्रांति में भूमिका, कारण व सहयोग पर प्रकाश डालते हुए उदा देवी, अजीजन बाई, रानी द्रोपदी, रानी लक्ष्मीबाई, बेगम हजरत महल, झलकारी देवी, अवन्तीबाई, रानी ईश्वरी देवी व बेगम जीनत महल के योगदान पर प्रकाश डाला तथा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इनके महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन डा. जया द्वारा किया गया। इस दौरान प्राचार्य प्रो. मेजर पंकज छाबड़ा, डा. सीमा रानी, डा. रीता वोरा, डा. अनुपम बंसल, डा. रूपमाला आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।