अवैध असलाह के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

अवैध असलाह के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
  • सहारनपुर में थाना तीतरों पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश।

तीतरों [24CN]। थाना तीतरों पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचकर उनके कब्जे से अवैध असलाह बरामद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार थाना तीतरो प्रभारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अशोक कुमार व उपनिरीक्षक दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ नानौता-गंगोह रोड पर चैकिंग के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दबोचे गए बदमाशों ने अपने नाम मुबारिक पुत्र इस्लाम, विनीत पुत्र रविंद्र व शमशाद पुत्र अशरफ निवासी ग्राम सांगाठेड़ा थाना गंगोह बताया है। पुलिस ने दबोचे गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर मय एक जिंदा कारतूस तथा दो नाजायज चाकू बरामद कर लिए। पुलिस ने आरोपियों को वांछित धाराओं में चालान काटकर जेल भेज दिया।