• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

संसद के मानसून सत्र में आर्थिक सुधारों वाले विधेयकों को पारित करवाने पर होगा जोर

  • July 14, 2021
संसद के मानसून सत्र में आर्थिक सुधारों वाले विधेयकों को पारित करवाने पर होगा जोर
  • अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जरूरी समझे जाने वाले कानूनी संशोधनों को लेकर सरकार अब देरी के मूड में नहीं है। मानसून सत्र में आर्थिक गतिविधियों को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले डेढ़ दर्जन विधेयक पारित करवाने की कोशिश केंद्र सरकार की तरफ से की जाएगी।

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जरूरी समझे जाने वाले कानूनी संशोधनों को लेकर सरकार अब देरी के मूड में नहीं है। मानसून सत्र में देश की आर्थिक गतिविधियों को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले डेढ़ दर्जन विधेयक पारित करवाने की कोशिश केंद्र सरकार की तरफ से की जाएगी। इनमें दिवालिया कानून (इंसाल्वेंसी व बैंक्रप्सी कोड-आइबीसी) में संशोधन भी शामिल है।

मानसून सत्र में 17 विधेयक होंगे पेश, दिवालिया कानून में संशोधन विधेयक भी शामिल

अप्रैल, 2021 में सरकार ने आइबीसी में संशोधन के लिए अध्यादेश जारी किया था। अब अध्यादेश की जगह संशोधित कानून लाया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद छोटे और मझोले क्षेत्र की कंपनियों में बड़ी संख्या में दिवालिया प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं। संशोधित कानून के माध्यम से छोटी व मझोली कंपनियों में दिवालिया प्रक्रिया को काफी सुविधाजनक तरीके से और बहुत ही कम समय में पूरा किया जा सकेगा। कोल बीयरिंग एरियाज (अधिग्रहण व विकास) संशोधन विधेयक, 2021 कोयला खनन क्षेत्र में निजीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए लाया जा रहा है।

संशोधन के जरिए जिन कंपनियों को कोयला खनन क्षेत्र दिया जाएगा उन्हें उस जमीन का अपनी मर्जी से इस्तेमाल करने की छूट होगी। वहां कोयला खनन के साथ इससे जुड़ी दूसरी गतिविधियों से जुड़े कारोबार भी किया जा सकेगा। सरकार बिजली कानून में संशोधन करने संबंधी बहुप्रतीक्षित विधेयक भी मानसून सत्र में लाएगी। यह कानून विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के साथ ही दूसरी सुविधाएं देने का रास्ता साफ करेगा। यह विधेयक बिजली क्षेत्र में क्रास सब्सिडी को खत्म करने और बिजली वितरण में प्रतिस्पद्र्धा को भी बढ़ावा देगा। इसके साथ ही सीमित दायित्व वाले साझेदारी फर्म के काम काज से जुड़े कानून एलएलपी में संशोधन का एक महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश होगा।

 

Post navigation

Prev
Next
श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सीएम भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे बदनाम करने के लिए…

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सीएम भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे बदनाम करने के लिए…

  • June 16, 2026
‘ED पार्टी’ लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है, एजेंसी BJP के इशारे पर काम कर रही है: संजय सिंह

‘ED पार्टी’ लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है, एजेंसी BJP के इशारे पर काम कर रही है: संजय सिंह

  • June 16, 2026
UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान! मायावती की बैठक से आई ये बड़ी जानकारी

UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान! मायावती की बैठक से आई ये बड़ी जानकारी

  • June 16, 2026
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगा कफ सिरप, लागू हुआ नया नियम

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगा कफ सिरप, लागू हुआ नया नियम

  • June 16, 2026
कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? सरकार ने बता दी तारीख

कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? सरकार ने बता दी तारीख

  • June 16, 2026
19 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज! IMD का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से बिहार और राजस्थान तक बारिश की संभावना

19 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज! IMD का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से बिहार और राजस्थान तक बारिश की संभावना

  • June 16, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • श्री अकाल तख्त साहिब के फैसले पर सीएम भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मुझे बदनाम करने के लिए… June 16, 2026
  • ‘ED पार्टी’ लोकतंत्र पर कब्जा करना चाहती है, एजेंसी BJP के इशारे पर काम कर रही है: संजय सिंह June 16, 2026
  • UP Chunav में बीजेपी और सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए बसपा ने बनाया प्लान! मायावती की बैठक से आई ये बड़ी जानकारी June 16, 2026
  • केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगा कफ सिरप, लागू हुआ नया नियम June 16, 2026
  • पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस ले सकती है बड़ा फैसला, सांसद, विधायक दिल्ली तलब, राहुल गांधी को जाएगी रिपोर्ट June 16, 2026
  • भारत में टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, नीट एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला June 16, 2026
  • कब आएगी पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त? सरकार ने बता दी तारीख June 16, 2026
  • 19 जून तक बदलेगा मौसम का मिजाज! IMD का अलर्ट, दिल्ली-यूपी से बिहार और राजस्थान तक बारिश की संभावना June 16, 2026
  • ईरान को 300 अरब डॉलर देने की बात पर बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप, बोले – ‘ये झूठ है, ईरान कभी नहीं…’ June 16, 2026
  • गहलोत के बीजेपी पर प्रतिबंध वाले बयान पर सियासत तेज, घनश्याम तिवाड़ी का कांग्रेस पर तीखा हमला June 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021