• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

संसद के मानसून सत्र में आर्थिक सुधारों वाले विधेयकों को पारित करवाने पर होगा जोर

  • July 14, 2021
संसद के मानसून सत्र में आर्थिक सुधारों वाले विधेयकों को पारित करवाने पर होगा जोर
  • अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जरूरी समझे जाने वाले कानूनी संशोधनों को लेकर सरकार अब देरी के मूड में नहीं है। मानसून सत्र में आर्थिक गतिविधियों को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले डेढ़ दर्जन विधेयक पारित करवाने की कोशिश केंद्र सरकार की तरफ से की जाएगी।

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए जरूरी समझे जाने वाले कानूनी संशोधनों को लेकर सरकार अब देरी के मूड में नहीं है। मानसून सत्र में देश की आर्थिक गतिविधियों को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले डेढ़ दर्जन विधेयक पारित करवाने की कोशिश केंद्र सरकार की तरफ से की जाएगी। इनमें दिवालिया कानून (इंसाल्वेंसी व बैंक्रप्सी कोड-आइबीसी) में संशोधन भी शामिल है।

मानसून सत्र में 17 विधेयक होंगे पेश, दिवालिया कानून में संशोधन विधेयक भी शामिल

अप्रैल, 2021 में सरकार ने आइबीसी में संशोधन के लिए अध्यादेश जारी किया था। अब अध्यादेश की जगह संशोधित कानून लाया जाएगा। कोरोना की दूसरी लहर के बाद छोटे और मझोले क्षेत्र की कंपनियों में बड़ी संख्या में दिवालिया प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं। संशोधित कानून के माध्यम से छोटी व मझोली कंपनियों में दिवालिया प्रक्रिया को काफी सुविधाजनक तरीके से और बहुत ही कम समय में पूरा किया जा सकेगा। कोल बीयरिंग एरियाज (अधिग्रहण व विकास) संशोधन विधेयक, 2021 कोयला खनन क्षेत्र में निजीकरण की प्रक्रिया को तेज करने के लिए लाया जा रहा है।

संशोधन के जरिए जिन कंपनियों को कोयला खनन क्षेत्र दिया जाएगा उन्हें उस जमीन का अपनी मर्जी से इस्तेमाल करने की छूट होगी। वहां कोयला खनन के साथ इससे जुड़ी दूसरी गतिविधियों से जुड़े कारोबार भी किया जा सकेगा। सरकार बिजली कानून में संशोधन करने संबंधी बहुप्रतीक्षित विधेयक भी मानसून सत्र में लाएगी। यह कानून विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के साथ ही दूसरी सुविधाएं देने का रास्ता साफ करेगा। यह विधेयक बिजली क्षेत्र में क्रास सब्सिडी को खत्म करने और बिजली वितरण में प्रतिस्पद्र्धा को भी बढ़ावा देगा। इसके साथ ही सीमित दायित्व वाले साझेदारी फर्म के काम काज से जुड़े कानून एलएलपी में संशोधन का एक महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश होगा।

 


Post navigation

Prev
Next
‘कांग्रेस से मेरी ‘मजबूरी की शादी’ हुई थी, लेकिन मुझे ‘तलाक’ लेना पड़ा’, खरगे को देवेगौड़ा ने दिया जवाब

‘कांग्रेस से मेरी ‘मजबूरी की शादी’ हुई थी, लेकिन मुझे ‘तलाक’ लेना पड़ा’, खरगे को देवेगौड़ा ने दिया जवाब

  • March 19, 2026
‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब हमला नहीं करेगा इजरायल’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान

‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब हमला नहीं करेगा इजरायल’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान

  • March 19, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, पत्नी से परिवार की देखभाल करने को कहना अपराध नहीं

दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, पत्नी से परिवार की देखभाल करने को कहना अपराध नहीं

  • March 19, 2026
UP में ‘नव निर्माण के 9 साल’ पर 9 दिन के मेले और कार्यक्रम, जिलों में दिखेगा विकास का रिपोर्ट कार्ड

UP में ‘नव निर्माण के 9 साल’ पर 9 दिन के मेले और कार्यक्रम, जिलों में दिखेगा विकास का रिपोर्ट कार्ड

  • March 19, 2026
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट

  • March 19, 2026
उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित हुआ कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष के अवसर पर सर्किट हाउस में आयोजित हुआ कार्यक्रम

  • March 18, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘कांग्रेस से मेरी ‘मजबूरी की शादी’ हुई थी, लेकिन मुझे ‘तलाक’ लेना पड़ा’, खरगे को देवेगौड़ा ने दिया जवाब March 19, 2026
  • ‘ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर अब हमला नहीं करेगा इजरायल’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान March 19, 2026
  • दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, पत्नी से परिवार की देखभाल करने को कहना अपराध नहीं March 19, 2026
  • UP में ‘नव निर्माण के 9 साल’ पर 9 दिन के मेले और कार्यक्रम, जिलों में दिखेगा विकास का रिपोर्ट कार्ड March 19, 2026
  • ईद और चैत्र नवरात्र से पहले CM योगी की हाई लेवल बैठक, लाउडस्पीकर से भीड़ तक पर सख्त निर्देश March 19, 2026
  • दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, आंधी-बारिश से गर्मी पर ब्रेक, दो दिन येलो अलर्ट March 19, 2026
  • ईरान के हमले का कतर ने दिया करारा जवाब, कहा- ‘अटैक जारी रहा तो उठाएंगे और भी कड़े कदम’ March 19, 2026
  • श्रीकांत त्यागी की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रवादी नव निर्माण दल का जोरदार प्रदर्शन, जेड प्लस सुरक्षा की मांग March 18, 2026
  • हिन्दू  संगठनों के कार्यकर्ताओं पर दर्ज एफआईआर हो वापस: ठा.सूर्यकांत March 18, 2026
  • शहर के विकास में आईटीसी का योगदान महत्वपूण: नगरायुक्त March 18, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez