नकुड बार संघ के चुनाव मे अध्यक्ष व महासचिव पद पर होगी सीधी टक्कर

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। नकुड बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष व महासचिव पदो पर दोनो गुटो मे सीधा मुकाबला होगा। जबकि बार के अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिये गये हैं।

बार ऐसोसिएशन के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में महिपाल सिंह व उधम सिंह गुट के बीच कडा मुकाबला होना हैं। दोनों ही गुट जीत के लिये जीतोड मेहनत कर रहे हैं। नामांकन वापसी के बाद महीपाल सिंह गुट से अध्यक्ष पद के लिये विनोदपाल व उधम सिंह गुट से महावीर सिंह मैदान मे रह गये है। जिससे दोनो ही गुटो में सीधी टक्कर होना तय है। शनिवार को होने वाले मतदान के दोनो उम्मीद्धारो के किश्मत तय होगी। उधर महासचिव पद पर ओमप्रकाश सैनी व राजेंद्र सिंह चौहान के बीच सीधी टक्कर होगी।

नसीम अख्तर उपाध्यक्ष ताजुदीन को सहसचिव तथा राजकुमार त्यागी को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुन लिया गया है। जबकि गुरमेज सिंह व प्रदीप कुमार को सिनियर गवर्निंग काउंसिल व राजेश कुमार को जुनियर गवर्निग काउसिंल चुना गया है।

 

Jamia Tibbia