विकास की योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं – उप मुख्यमंत्री जी

विकास की योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं – उप मुख्यमंत्री जी
  • आज भारत के दुश्मनों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है – श्री केशव प्रसाद मौर्य
  • 387.51 करोड़ रूपए की 94 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

सहारनपुर [24CN]। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि प्रदेश मंे जनकल्याणकारी तथा विकास की योजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं है। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के सबके विकास और सबको सम्मान देने का कार्य कर रही है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के महामंत्र के साथ कार्य कर रही है। देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था के चलते पलायन करवाने वाले आज खुद पलायन कर रहे है। अपराधी खुद पुलिस के समाने समर्पण करने का काम कर रहे है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ही धारा 370 एवं राम मन्दिर के भव्य निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए है। आज भारत के दुश्मनों को ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है और सर्जिकल स्ट्राइक हो या ऐयर स्ट्राइक दुश्मनों को घर में घुसकर मारने का काम किया जा रहा हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी आज मानकमऊ स्थित नगर निगम की भूमि पर जनपद की लोक निर्माण विभाग, राजकीय निर्माण विभाग, सेतु निगम की 387.51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं से जनपद के विकास की 94 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिलान्यास और लोकार्पण के शिलापट एक माह के भीतर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संबंधित स्थानों पर लगाकर कार्य आरम्भ करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मंच से ही माँ शाकुम्भरी देवी विश्वविद्यालय को जोडने वाले जनता मार्ग पेव्ड सोल्डर के साथ लगभग 24 करोड़ की लागत से 22 कि.मी. लम्बाई के मार्ग का चौडीकरण कार्य, सहारनपुर से बेहट होते हुए मां शाकुम्भरी देवी शक्तिपीठ मार्ग तक पेव्ड सोल्डर के साथ लगभग 23 करोड़ की लागत से 16 कि.मी. मार्ग के चौडीकरण, लगभग 40 करोड़ की लागत से 21 कि.मी. लम्बाई के फतेहपुर, मुजफ्फराबाद, कलसिया पेव्ड सोल्डर के साथ मार्ग  चौडीकरण तथा संकरे सेतुओं के स्थान पर नये सेतुओं का पुनः निर्माण, लगभग 13 करोड़ की लागत से 08.20 कि.मी. के भगवानपुर, गागलहेडी मार्ग का पेव्ड सोल्डर के साथ चौडीकरण, लगभग 15 करोड़ की लागत के 20 कि.मी. लम्बाई के सहारनपुर चिलकाना गंदेवड मार्ग का चौडीकरण की घोषणा की। इसी के साथ यमुना नदी पर सौंधेंबांस-अल्हणपुर सेतु, बडगांव कस्बे में महाराणा प्रताप के चौडीकरण और सौन्दर्यीकरण, देवबन्द मंगलौर मार्ग चौडीकरण, देवबन्द रणखण्डी तिराहा बाईपास, बेहट मसकरा नदी का पुल, रामपुर जाण्डखेडा तीतरों मार्ग चौड़ीकरण आदि की भी घोषणा की। उन्होने स्वर्गीय राज्य मंत्री श्री विजय कश्यप जी के नाम पर भी मार्ग देने की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्व की सरकारों में कुछ जिलो का विकास और बाकी का विनाश वाली नीती थी। उन्होने कहा कि पिछली सरकार में शाम होते ही कुछ थानों और चौकियांे में ताले लग जाते थे। उन्होने कहा कि वर्ष 2022 अन्य दलों का विदाई समारोह वर्ष होगा। सहारनपुर से सोनभद्र तक भाजपा की लहर  चल रही है। उन्होने कहा कि पहली सरकारों ने धोखा और दंगे दिये तथा वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार ने विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ दिया। 2017 से पूर्व गडढों में यात्रा होती थी और आज चारों तरफ सडकों का जाल बिछा है। जिला मुख्यालयों सहित कस्बांे को सड़कों से जोड़ने का काम वर्तमान प्रदेश सरकार ने किया है।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाकी सबकुछ जाएं भूल, याद रखिए नरेन्द्र मोदी और कमल का फूल। उन्होने कहा कि 100 में से 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है, और बंटवारें में भी हमारा है। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ जीतने का कार्य करंे विधानसभा हम जीत लेंगे। उन्होने कहा कि कार्यकर्ता हनुमान जी की तरह अपनी ताकत को पहचानें। कोई भी कार्यकर्ता अपने-आपको उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कम न समझे।
इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ0 धर्म सिंह सैनी, पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री जसवंत सिह सैनी, विधायक श्री देवेन्द्र निम, कुवंर बृजेश सिंह, श्री किरत सिंह, महापौर श्री संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री महेन्द्र सैनी, महानगर अध्यक्ष श्री राकेश जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मांगेराम चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक श्री राजीव गुम्बर, पूर्व विधायक श्री जगपाल तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।