सहारनपुर में भी बह रही विकास की बयार

- सहारनपुर में सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ करते महापौर।
सहारनपुर। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड 51 में चार गलियों में सडक़ निर्माण कार्य का शुभारंभ रिबन काटकर किया। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन पूरे प्रदेश के साथ सहारनपुर में भी विकास की बयार बह रही है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने शहर में सडक़ों, गलियों एवं नालियों के निर्माण की कड़ी में आज वार्ड 51 में चार गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ रिबन काटकर किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को देखते हुए इन गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश के साथ सहारनपुर में भी विकास की बयार बह रही है। सहारनपुर तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर रायवाला कपड़ा मार्किट के अध्यक्ष अजय कालड़ा, चेयरमैन संजय अरोड़ा, पार्षद अहमद मलिक व परवेज, पार्षद प्रतिनिधि एहतेशाम, शाहिद सिद्दकी व कलीम सहित क्षेत्र के अनेक लोग शामिल रहे।