• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

सीतापुर में बारिश से ढही दीवारें, एक ही परिवार के चार लोगों समेत सात ने दम तोड़ा

  • July 21, 2021
सीतापुर में बारिश से ढही दीवारें, एक ही परिवार के चार लोगों समेत सात ने दम तोड़ा
  • लगातार हो रही बारिश के बीच अब दीवारें दरकनी शुरू हो गईं हैं। बुधवार की सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। मानपुर में तो एक ही परिवार के चार सदस्यों ने दम तोड़ा।

सीतापुर । लगातार हो रही बारिश के बीच अब दीवारें दरकनी शुरू हो गईं हैं। बुधवार की सुबह जिले में अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाओं में सात लोगों की जान चली गई। मानपुर में तो एक ही परिवार के चार सदस्यों ने दम तोड़ा। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

दादी, पोते व नातिन ने तोड़ा दमः ब्लाक कसमंडा की ग्राम पंचायत कल्यानपुर के मजरा लक्षिमनपुर निवासी हरीश के कच्चे घर की दीवार रात करीब 2:45 बजे गिर गई। दीवार गिरने से कच्चे कमरे की छत भी बैठ गई। दीवार के समीप सो रहीं हरीश की मां लल्ली, उनके दो बेटे आठ वर्षीय शैलेन्द्र व 12 वर्षीय शिवा और उनकी बहन की लड़की महक दीवार के मलबे में दब गई। दीवार के नीचे दबने से सभी की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल भी हुए। घायल सुमन (25) व शिवानी (10) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की सूचना पाकर तहसीलदार सिधौली आरपी सिंह के अलावा मानपुर व खैराबाद की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। आसपास गांवों के ग्रामीण भी मौके पर जमा हो रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू कर दी है। लक्षिमनपुर में हुई घटना के संबंध में एसडीएम सिधौली संतोष राय ने बताया कि, मामला दैवीय आपदा का है। पूरी टीम मौके पर है।

दीवार के नीचे दबकर दंपती की मौतः सदरपुर इलाके के गांव बिलौली नानकारी में दीवार के नीचे दबने से दंपती की मौत हो गई। गांव निवासी राम लोटन और उनकी पत्नी अनीता रात में सो रहे थे। इसी दौरान दीवार गिर गई और दोनों उसके नीचे दब गए। ग्रामीण जब तक उन्हें बाहर निकलते दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की। वहीं सदरपुर इलाके के गांव महरिया निवासी बुजुर्ग श्रीकृष्ण मौर्य की मौत भी दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। बुजुर्ग श्रीकृष्ण सो रहे थे, उसी समय दीवार गिर गई। दोनों गांवों में कोहराम मच हुआ है।

डीएम बोले, मृतकों के परिवार जन को दी जाएगी आर्थिक सहायताः डीएम विशाल भारद्वाज के मुताबिक जिले में तीन स्थानों पर दीवार गिरने की घटनाएं हुईं हैं। इनमें 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 3 घायल हुए हैं। एक घायल को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दो का इलाज चल रहा है। डीएम के मुताबिक मृतकों के परिवार जन और घायलों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘सपा का चाल-चरित्र और चेहरा दलित विरोधी’, मायावती का तंज- PDA दिवस मनाना सिर्फ नाटकबाजी

‘सपा का चाल-चरित्र और चेहरा दलित विरोधी’, मायावती का तंज- PDA दिवस मनाना सिर्फ नाटकबाजी

  • February 26, 2026
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में होगा नार्को टेस्ट! अग्रिम जमानत अर्जी पर HC में सुनवाई कल

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में होगा नार्को टेस्ट! अग्रिम जमानत अर्जी पर HC में सुनवाई कल

  • February 26, 2026
PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले इकलौते नेता बने; कई वर्ल्ड लीडर्स को छोड़ा पीछे

PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले इकलौते नेता बने; कई वर्ल्ड लीडर्स को छोड़ा पीछे

  • February 26, 2026
‘अनजाने में गलती हुई, कक्षा आठ की पाठ्यपुस्तक फिर से लिखी जाएगी’, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने माफी मांगी

‘अनजाने में गलती हुई, कक्षा आठ की पाठ्यपुस्तक फिर से लिखी जाएगी’, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने माफी मांगी

  • February 26, 2026
‘अंधेरे में काम करने वालों को उजाला…’, CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

‘अंधेरे में काम करने वालों को उजाला…’, CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

  • February 26, 2026
‘लोगों के कमाए हुए पैसों को बीजेपी…’, BSP विधायक के घर छापेमारी पर बोले अखिलेश यादव

‘लोगों के कमाए हुए पैसों को बीजेपी…’, BSP विधायक के घर छापेमारी पर बोले अखिलेश यादव

  • February 26, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सपा का चाल-चरित्र और चेहरा दलित विरोधी’, मायावती का तंज- PDA दिवस मनाना सिर्फ नाटकबाजी February 26, 2026
  • AI Summit को बदनाम करने के लिए दी 40 हजार की सुपारी, BJP का आरोप- कांग्रेस ने रची खुंखार साजिश February 26, 2026
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में होगा नार्को टेस्ट! अग्रिम जमानत अर्जी पर HC में सुनवाई कल February 26, 2026
  • ‘कनाडा में अपराधों से भारत का लेना-देना नहीं,’ PM कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान February 26, 2026
  • टैरिफ के बाद ट्रंप की ‘थर्ड कंट्री’ डिपोर्टेशन पॉलिसी भी हुई गैरकानूनी, कोर्ट ने फैसले को दिया रद्द करने का आदेश February 26, 2026
  • PM मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स वाले इकलौते नेता बने; कई वर्ल्ड लीडर्स को छोड़ा पीछे February 26, 2026
  • ‘अनजाने में गलती हुई, कक्षा आठ की पाठ्यपुस्तक फिर से लिखी जाएगी’, सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद NCERT ने माफी मांगी February 26, 2026
  • ‘अंधेरे में काम करने वालों को उजाला…’, CM योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना February 26, 2026
  • ‘लोगों के कमाए हुए पैसों को बीजेपी…’, BSP विधायक के घर छापेमारी पर बोले अखिलेश यादव February 26, 2026
  • अखिलेश यादव का नाम लेकर मायावती का सपा पर तीखा हमला, कहा- अपनी सरकार बनते ही… February 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez