प्रदेश की स्थिति बद से बदतर: वरूण

प्रदेश की स्थिति बद से बदतर: वरूण

सहारनपुर [24CN]। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश की स्थिति बद से बदतर हो चली है, जिसकी जिम्मेदार मौजूदा भाजपा सरकार है, इनको सत्ता से अलग करने के लिए कांग्रेस को प्रदेश की बागडोर सौंपने के लिए जनता अपने जनसमर्थन से सहयोग करें।

महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कह महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर चल रही प्रतिज्ञा यात्रा के तहत आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। लिंक रोड से बेरी बाग में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का शुभारंभ महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष वरूण शर्मा व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व पार्षद चन्द्रजीत सिंह निक्कू ने कांग्रेस नेताओं के साथ घर-घर जनसंपर्क कर पोस्टर के माध्यम से प्रियंका गांधी की घोषणाओं को जन-जन तक पहंुचाने का कार्य किया।

इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने कई बड़े सरकारी संस्थानो का निजीकरण कर दिया है। जिससे देश की जनता के साथ बड़ा धोखा हुआ है। आज उत्तर प्रदेश में सबसे महंगी बिजली दी जा रही है। जिससे आम जन तो दूर उद्यमियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में युवाओं के रोजगार के लिए उद्योग स्थापित किये थे। किसानों का कर्जा माफ किया था। आज भाजपा की सरकार ने उन्हें चंद पूंजीपतियों को बेच दिया है। जिससे आज का युवा न सिर्फ बेरोजगारी से जूझ रहा है, बल्कि अपना जीवन यापन करने के लिए ठेकेदार के यहां पर काम कर रहा है बल्कि रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहा है।

इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष विक्रम चंदेल, महानगर महासचिव सौरभ भारद्वाज, महानगर सचिव मोहम्मद काशिफ, महानगर सचिव घनश्याम पंत, शक्ति सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, राहुल सिंह, प्राणनाथ, फिरोज मलिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदयात्रा समापन के बाद महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी की नीतियों को और उनकी प्रतिज्ञाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया।