• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

पंजाब कांग्रेस में थमा नहीं घमासान, नेताओं के व्यक्तिगत एजेंडों पर पार्टी हाईकमान ने दिखाई सख्ती

  • August 31, 2022
पंजाब कांग्रेस में थमा नहीं घमासान, नेताओं के व्यक्तिगत एजेंडों पर पार्टी हाईकमान ने दिखाई सख्ती
  • Punjab Congress Crisis पंजाब कांग्रेस में नेता अपने व्यक्तिगत एजेंडों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस पर हाईकमान सख्त हो गया है। पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसे नेताओं से बात की है।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में मिली हार के बावजूद कांग्रेस नेताओं का संगठित चेहरा सामने नहीं आने से पार्टी हाईकमान खिन्न है। कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा द्वारा प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को यह सलाह देना पार्टी को नागवार गुजरा।

खैहरा ने कहा था कि अगर हमारे नेता ईमानदार हैं तो चिंता क्यों? इसके अलावा खैहरा कांग्रेस के कार्यक्रमों से भी दूर हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कांग्रेस भवन का दरवाजा न खुलने से नाराज होकर जाना व व्यक्तिगत एजेंडों को आगे बढ़ाने को प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने गंभीरता से लिया है।

हरीश चौधरी ने इस संबंध में इन दोनों ही नेताओं से बात की है। पार्टी में चल रही इस खींचतान व 4 सितंबर को दिल्ली में होने वाली हल्ला बोल रैली को लेकर कांग्रेस भवन में विधायकों व पूर्व विधायकों बैठक में भी ‘व्यक्तिगत एजेंडा’ का मुद्दा उठा।

बैठक में हरीश चौधरी, प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा समेत पंजाब कांग्रेस के नेता मौजूद थे। हालांकि केरल दौरे पर होने के कारण सुखपाल खैहरा मौजूद नहीं थे, जबकि अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ को पार्टी ने बैठक में आने का न्योता ही नहीं दिया था।

बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेताओं की आप के मुकाबले अधिक लोकप्रियता होने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि कांग्रेस पूरे चुनाव के दौरान कभी भी संगठित नहीं दिखाई दी। ऐसा अब दोबारा नहीं होना चाहिए।

हल्ला बोल रैली को लेकर बैठक में तय हुआ कि हरेक विधान सभा हलके से एक-एक बस दिल्ली जाएगी। वहीं, कुछ नेताओं द्वारा व्यक्तिगत एजेंडों को लेकर चलने वाले नेताओं का मुद्दा उठाया गया। जिसे प्रदेश प्रभारी ने गंभीरता से लिया।

हरीश चौधरी सुखपाल खैहरा से खासे खिन्न हैं, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस ने उन्हें टिकट दिया। वह जीत भी गए, लेकिन जिस प्रकार से वह पार्टी के कार्यक्रमों से दूर रह रहे हैं और भारत भूषण आशु के समर्थन में कांग्रेस द्वारा लुधियाना में विजिलेंस दफ्तर के बाहर दिए गए धरने को लेकर खैहरा ने प्रदेश प्रधान पर कमेंट्स किया, उससे पार्टी ने ज्यादा गंभीरता से लिया है।

बता दें, खैहरा ने अपनी बात रखने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने कहा था पंजाब में बेअदबी, किसानों की सुखकुशी, बाढ़, लंपी स्किन वायरस जैसे कई बड़े मुद्दे हैं। किसी एक व्यक्ति को डिफेंड करने के लिए हमें पार्टी कैडर की एनर्जी नहीं लगानी चाहिए। मैंने ईडी का सामना किया, क्योंकि मैं सच्चा था। इसके बाद भुलत्थ के लोगों ने मुझे वोट देकर विधान सभा भेजा। अगर हमारे नेता ईमानदार है तो फिर चिंता क्यों।

हालांकि प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग ने खैहरा को जवाब दिया था कि बिन मांगे सलाह न दे। बिन मांगे सलाह देने से कदर घट जाती है, लेकिन जिस प्रकार से खैहरा ने अपनी बात रखने के लिए इंटरनेट मीडिया का प्रयोग किया, इसे कांग्रेस ने गंभीरता से लिया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय से खैहरा के लिए पार्टी में परेशानी बढ़ सकती है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार

  • March 14, 2026
कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात!

  • March 14, 2026
‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश

  • March 14, 2026
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश

  • March 14, 2026
LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद

  • March 14, 2026
सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन

  • March 14, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026
  • यूपी में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन का नियम बदला, शासन ने सभी विभागों के लिए जारी किया आदेश March 14, 2026
  • Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार March 14, 2026
  • LPG सिलेंडर के लिए मारामारी, देशभर में जमाखोरी के खिलाफ एक्शन में सरकार; हजारों सिलेंडर बरामद March 14, 2026
  • राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’ March 14, 2026
  • यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल March 14, 2026
  • ‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव March 14, 2026
  • सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर गैस एजेंसी पर ताबड़तोड़ छापेमारी, बुकिंग पर्चियां गायब मिलने पर जांच टीम ने लिया ये एक्शन March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez