• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Sonali Phogat का पार्थिव शरीर देर रात हिसार पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्‍कार, गोवा में पीए सुधीर व सुखविंदर गिरफ्तार

  • August 26, 2022
Sonali Phogat का पार्थिव शरीर देर रात हिसार पहुंचा, आज होगा अंतिम संस्‍कार, गोवा में पीए सुधीर व सुखविंदर गिरफ्तार
  • Murder case filed against sonali phogat PA Sudhir सोनाली मौत प्रकरण में पीए सुधीर सांगवान व उनके दोस्‍त सुखविंदर पर गोवा पुलिस ने हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है। गोवा पुलिस ने इसकी प‍ुष्टि की है। सोनाली का पार्थिव शरीर हिसार पहुंच गया है।

हिसार। भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का दिल्‍ली से पार्थिव शरीर देर रात हिसार पहुंच गया। दिल्‍ली से एंबुलेंस में उनके पार्थिव शरीर को हिसार के सिविल अस्‍पताल लाया गया है। हिसार में सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्‍कार किया जाएगा। इस बीच हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने गोवा के मुख्‍यमंत्री से बात की। मनोहर लाल ने कहा कि सोनाली के शरीर के बिसरे के एक नमूने की जांच चंडीगढ़ में होगी। हिसार के सिविल अस्‍पताल में सोनाली फोगाट के स्‍वजन और करीबी पहले ही पहुंच गए थे।

#SonaliPhogatDeath #SonaliPhogat Dead body of Sonali Phogat reached at the Civil Hospital, Hisar at 2:10am early morning. here are the live video of her body reached at hospital mortuary. pic.twitter.com/SOffrfXEUX

 

2.14 AM : नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया शव।

2:17 AM : सोनाली फोगाट के भतीजे मनिंदर फोगाट ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद हमारे सामने सुखविंदर और सुधीर को गिरफ़्तार किया गया है। सुधीर और सुखविंदर के चेहरे पर कोई पछतावा नहीं है।

सोनाली फोगाट के स्‍वजन हिसार के सिविल अस्‍पताल में पहुंचे हैं। pic.twitter.com/qb9OfMcabB

 

सीएम मनोहर लाल ने कहा- सोनाली के शरीर के बिसरे के एक नमूने की जांच चंडीगढ़ हाेगी     

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सोनाली का निधन दुखद है और उनके शरीर एक बिसरे की जांच चंंडीगढ़ में भी जांच कराई जाएगी। उनके परिवार के लोगोंं की जांच को लेकर संतुष्टि  होनी चाहिए। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनाली फोगाट की मौत काे गंभीर मामला बताया है। इस मामले में बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं, इसलिए इसी उच्‍चस्‍तरीय जांच होगी चाहिए।

इससे पहले गाेवा में पार्थिव शरीर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने उनके निजी सचिव सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभिनेत्री की मौत के दो दिन बाद गुरुवार को परिवार की सहमति से डाक्टरों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। उनके खून के नमूने और बिसरा को जांच के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई रिंकू ढाका की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया।

jagran

हिसार सिविल अस्‍पताल में एंबुलेंस से सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर उतारते कर्मी।

हिसार में आज होगा अंतिम संस्‍कार 

आज देर रात भाजपा नेद्धी सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर विमान से गोवा से नई दिल्‍ली जाया गया । इसके बाद वहां से एक एंबंलेंस से हिसार रवाना किया गया।  यहां उनका शुक्र को अंतिम संंस्‍कार किया जाएगा। पार्थिव शरीर के साथ उनके भाई और जीजा भी थे।

एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जा रहा शव

सोनाली का शव देर रात एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाया गया और वहां से सड़क मार्ग से देर रात शव हिसार रवाना किया गया। शव को सीधा सोनाली फार्म के सिरसा रोड स्थित फार्म हाउस ले जाया जाएगा। यहां से शुक्रवार सुबह 10 बजे अंतिम यात्रा निकलने की संभावना है और सुबह 11 से 12 के बीच ऋषि नगर स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार होगा। माना जा रहा है  कि अंतिम संस्कार में भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके लिए पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सूचना दी गई है।

jagran

हिसार सिविल अस्‍पताल में सोनाली फोगोट के पार्थिव शरीर को ले जाते कर्मी। 

आरोप- सोनाली को ड्रग्‍स की ओवरडोज दी गई 

सोनाली के स्वजनों ने गोवा में अपने स्तर पर पड़ताल के बाद आरोप लगाया कि सोनाली जब से गोवा पहुंची थीं, तब से ग्रैंड लिनोय रिसोर्ट में ठहरी थीं। 22 अगस्त की रात सुधीर सोनाली को यह कह कर्लीज क्लब ले गया कि हरियाणा के कुछ कलाकार मिलना चाहते हैं। यहां खाना खाने के बाद सोनाली की तबीयत बिगड़ी। इसके बाद सुधीर उन्हें लेकर तीन घंटे तक महिला शौचालय में बैठा रहा। सुधीर ने उसे क्लब में ड्रग्स की ओवरडोज दी थी।

12 घंटे तक सोनाली का फोन इस्तेमाल करता रहा सुधीर

सोनाली की मौत के 12 घंटे बाद तक सुधीर उसका मोबाइल फोन इस्तेमाल करता रहा। जब उन्होंने गोवा पुलिस से पूछा कि सुधीर से सोनाली का मोबाइल फोन क्यों नहीं लिया गया तो पुलिस अफसरों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। भतीजे गौरव फोगाट के अनुसार सोनाली की हत्या एक राजनीतिक साजिश के तहत की गई है और सुधीर इसमें मोहरा है।

अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली

गोवा पुलिस ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद 23 अगस्त की सुबह सोनाली को जिस सेंट एंथनी अस्पताल में सबसे पहले ले जाया गया था वहां की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। इसमें सुधीर और सुर्खंवदर के अलावा दो महिलाएं व दो पुरुष भी नजर आ रहे हैं। गोवा पुलिस सुधीर और सुर्खंवदर को कोर्ट में पेश का रिमांड की मांग कर सकती है और आगे की पूछताछ करेगी।

क्या है ब्लंट फोर्स इंजरी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर ब्लंट फोर्स इंजरी की बात लिखी है। बोलचाल में इसे गुम चोट कहा जाता है। मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, लाठी या डंडे से मारी गई चोट का तो पता चल सकता है, मगर लात-घूसों से मारी गई चोट के बारे में यह पता नहीं लगता कि ये किससे मारी गई है। लाठी से मारने पर चोट का निशान रेल की पटरियों जैसा प्रतीत होता है।

—–

”रिंकू ढाका ने शिकायत दी है कि सुधीर सांगवान और सुर्खंवदर काफी दिनों से सोनाली के खाने में कुछ मिला रहे थे। उन्होंने इन दोनों पर सोनाली की हत्या करने का शक जताया है। इसी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोनाली के गोवा में रुकने के स्थान और नाइट क्लब से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। अब केस की जांच हत्या के एंगल से की जा रही है। जैसे ही परिवार का लिखित बयान मिला हमने पोस्टमार्टम कराया।

                                                             – ओमवीर सिंह बिश्नोई, इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस, गोवा।

 

” सोनाली फोगाट की मौत के बाद प्रदेश सरकार उनके स्वजनों के साथ खड़ी है। स्वजन अगर सीबीआइ जांच कराने की मांग करेंगे तो सरकार उस पर विचार करेगी।

 –  मनोहर लाल, मुख्‍यमंत्री, हरियाणा।

बता दें कि गोवा के आइजी ओमवीर सिंह बिश्नोई का कहना था कि रिंकू ढाका ने दोनों पर हत्या का शक जताया है। शिकायत में कहा गया है कि सुधीर और सुखविंदर काफी दिनों से सोनाली के खाने में कुछ मिला रहे थे। आइजी ने बताया कि जांच में यदि अन्य लोगों की भूमिका मिलेगी तो उनका नाम भी जोड़ा जाएगा। पुलिस ने सोनाली के गोवा में रुकने के स्थान और नाइट क्लब से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।

गोवा पुलिस पर उठे सवाल

सोनाली के भाई रिंकू सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर एफआइआर दर्ज करने की बात करती रही। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले ही उसने हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोनाली की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट में सोनाली के शरीर पर चोट की बात लिखी है। चोट कैसे लगी इसकी जांच गोवा पुलिस करेगी।

 


Post navigation

Prev
Next
‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार

‘हमें बोलने से रोका जाता है’, संसद में गरजे Rahul Gandhi, Modi पर लगाए गंभीर आरोप, BJP का पलटवार

  • March 11, 2026
‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

‘रेस्तरां-होटल बंद, 1 करोड़ लोगों की बेरोजगारी का खतरा’, LPG की कमी पर केजरीवाल ने सरकार पर साधा निशाना

  • March 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश का पहला मामला, दर्दनाक है कहानी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश का पहला मामला, दर्दनाक है कहानी

  • March 11, 2026
यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव

यूपी में जमीन के मुकदमों में आएगी भारी कमी! योगी सरकार कानून में जोड़ेगी नई धाराएं, रजिस्ट्री नियमों में होंगे बदलाव

  • March 11, 2026
सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग

सिलेंडर की समस्या नहीं फिर भी लोग कर रहे स्टॉक, लगीं लंबी कंतारें, झांसी में ट्रक चोरी, यूपी की जनता परेशानलोग

  • March 11, 2026
Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे

Supreme Court ने कहा- Uniform Civil Code लागू करने का समय आ गया, संसद फैसला करे

  • March 10, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ईद के मद्देनजर शांति व सौहार्द बनाए रखने को लेकर पुलिस की गोष्ठी March 11, 2026
  • एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते खाताखेड़ी चौकी का हेड कांस्टेबल विनोद कुमार गिरफ्तार March 11, 2026
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वैन रवाना, 14 मार्च को होगा आयोजन March 11, 2026
  • अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ व हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन March 11, 2026
  • स्टार पेपर मिल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया March 11, 2026
  • गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन March 11, 2026
  • परीक्षा के दिनों में न हो जाम की स्थिति, आमजनों एवं परीक्षार्थियों को न हो असुविधा, रहे बेहतर यातायात प्रबंधन – मनीष बंसल March 11, 2026
  • हरीश राणा को इच्छा मृत्यु देने की प्रक्रिया क्या है? भावुक पिता अशोक ने बताया, कहा- पहले फूड पाइप… March 11, 2026
  • UP में LPG Cylinder पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, CM Yogi का अल्टीमेटम- होगी सख्त कार्रवाई March 11, 2026
  • अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने HC के चीफ जस्टिस को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग March 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez