संत-महात्माओं से मिलती है सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा: निम

- सहारनपुर में संत महात्माओं का सम्मान करते भाजपा विधायक देवेंद्र निम।
सहारनपुर [24CN] । रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि हमें गुरूओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि महात्माओं द्वारा दी गई शिक्षाओं से ही हमें सत्मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। विधायक देवेंद्र निम आज रामपुर विकास खंड के गांव पिलखनी स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर में गुरू पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत व महात्मा सबके कल्याण की भावना रखते हैं। इसलिए हमें संत व महात्माओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
रामपुर मनिहारान विकास खंड के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व उपनिदेशक वी. पी. सिंह ने कहा कि हमें सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए तथा सच्चाई के मार्ग पर चलने की शिक्षा हमें संत-महात्माओं से मिलती है। उन्होंने कहा कि संत महात्माओं का जीवन अनुकरणीय है। इस दौरान विधायक देवेंद्र निम व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वी. पी. सिंह ने महात्मा ओमवीर सिंह, महीपाल दास, मूलचंद चौहान समेत 21 संत-महात्माओं को भगवान शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार, पूर्व प्रधान सुलेक चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुमित कुमार, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र राणा, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।