भगवान परशुराम की छवि गलत ढंग से प्रस्तुत की गयी,उन्होने वंचित , पिडित समाज को आततायियो से बचाया- सुरेंद्र कपिल
नकुड परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
नकुड [इंद्रेश]। पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल ने कहा कि भगवान परशुराम की छवि को हमेशा गलत ढंग से पेश करने का षडयंत्र हुआ। भगवान परशुराम ने आततायियों के खिलाफ संघर्ष किया । वर्तमान में ब्राहमण समाज को संगठित प्रयास कर समाज को आगे ले जाने का काम करना चाहिए।
सुरेंद्र कपिल यंहा परशुराम जन्मात्सव के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह मिथक फैलाया गया कि भगवान परशुराम ने 21 बार पृथ्वी को क्षत्रियो से रहित कर दिया। यदि ऐसा है तो फिर आज क्षत्रीय समाज कंहा से आ गया। वास्तविकता यह है कि उन्होने हर बा र आततायियो ंके खिलाफ लडाई लडी। तथा पिडित , शोषित समाज की आततायियो से रक्षा की।

पूर्व सांसद राघव लखन पाल ने कहा कि लोकतांत्रिक समाज मे मतभेद होना विशेष बात नंही है पंरतु मनभेद न हो। उन्होने कहा कि परशुराम विष्णु के अवतार थे । उनका मूल नाम राम था। भगवान शिव ने उन्हे परसा भेंट किया तो उनका नाम परशुराम हो गया। समाज संगठित हो। अपनी समस्याओ पर चर्चा करे। पूरे समाज को जोडे। इस मौके पर हिमाचल के रेणुका मंदिर से डा0 हर्षवर्धन अखंड ज्योति लेकर आये। इस अखंड ज्योति का सभी ने दर्शन किया।

सहारनपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने अपनी समस्याओ को आपस मे बैठकर समाधान करने का आहावान किया। कार्यक्रम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अतुल पराशर, नीरज शर्मा , प्रदीप शर्मा , डा0 विरेंद्र कोशिक आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर मयंक शर्मा, अर्जुन पंडित, श्री पाल शर्मा, अभिषेक पंडित, शुभम, शिव अशेक, मनोज, सुशील वत्स, ऋषिपाल शर्मा, विनीत शर्मा, राजकुमार, कैलाशचंद शर्मा, राहित कौशिक, रोहित शर्मा पदमनगली, डा0 राजकुमार, सुलेखचंद शर्मा, अमित शर्मा, वंदना शर्मा, आदि उपस्थित रहे।
