13 फरवरी 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

13 फरवरी 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, बिजनेस, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

विशेष: गुरु एवं शनि उदय।

राशिफल

मेष: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

वृष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत जरूर रहें।

सिंह: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। अनचाही यात्रा की संभावना है। दूसरे के मामले मे हस्तक्षेप न करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आत्मविश्वास देगा।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी या मातृ पक्ष से तनाव मिल सकता है। संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक मामलों में सर्तक रहें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु: शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। धन, यश, कीर्ति मे वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। मधुर संबंध बनेंगे।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। भावुकता में कोई निर्णय न लें। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे