• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

स्वास्थ्य विभाग ने किया अलटर्: कोरोना टीकाकरण के लिए न दें किसी को बैंक अकाउंट की जानकारी

  • January 22, 2021
स्वास्थ्य विभाग ने किया अलटर्: कोरोना टीकाकरण के लिए न दें किसी को बैंक अकाउंट की जानकारी
  • सहारनपुर में जानकारी देते सीएमओ डा. बी. एस. सोढी।

सहारनपुर [24CN] । कोविड 19 को मात देने के लिए शासन द्वारा प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण शुरू किया गया है। तो वहीं साइबर ठगों ने कोविड 19 टीकाकरण के नाम पर साइबर ठगी शुरू कर दी है। इससे बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जनसामान्य को जागरूक करते हुए सावधान रहने की अपील है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ बीएस सोढ़ी ने लोगों को सचेत किया है कि कोविड 19 टीकाकरण के लिए साइबर ठगों द्वारा बनाये गये किसी ऐप में अपना पंजीकरण न करें और न ही किसी का कोई ऐप डाउनलोड करें। न ही किसी को अपने बैंक अकाउंट संबंधी कोई जानकारी दें। शासन द्वारा आमजन के लिए कोविड 19 टीकाकरण की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। शासन की ओर से जन सामान्य के लिए कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित कोई गाइडलाइन अभी तक जारी नहीं हुई है और जन सामान्य का टीकाकरण अभी नहीं हो रहा है। इसलिए कोई भी कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित कोई ऐप डाउनलोड न करें।

कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में हेल्प केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा है। दूसरे चरण में आपातकालीन सुविधाओं से जुड़े लोग पुलिसकर्मी, राजस्व विभाग नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की न करें जल्दी……वैक्सीन के लिए भीड़ होने की वजह से हैकर्स जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर भी लोगों को शिकार बना रहे हैं। साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि इस तरह के कई जगह केस सामने आये हैं। लोग पेमेंट कर टीकाकरण के लिये जल्दी रजिस्ट्रेशन करवाने के चक्कर में हैकर का शिकार हो सकते हैं। यह है एडवाइजरी…..कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए फोन पर रजिस्ट्रेशन करवाने की कोई योजना नहीं हैं। वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर किसी भी अंजान फोन कॉल करने वाले को अपने बैंक की डिटेल्स, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य बैंक संबंधित कोई जानकारी न दें। अगर आपके मोबाइल में कोई ओटीपी नंबर आता है तो उसे शेयर न करें।

टीकाकरण के लिए किसी भी अंजान ऐप, लिंक या ऐसा ही दावा करने वाले किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म के झांसे में न आएं। कोई भी अंजान ऐप डाउनलोड न करें। टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की कॉल नहीं की जा रही है। सरकार ने इसके लिए कोविन-पोर्टल जारी किया है। जिन लोगों को वैक्सीन दी जानी है, उनकी सूची विभाग के पास है। लोगों को चाहिए कि वह सावधान रहें और किसी भी जानकारी के लिए पास के स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।


Post navigation

Prev
Next
नगर विधायक राजीव कुमार एवं मेयर डा. अजय सिंह ने डिवाइन क्लासेस का किया शुभारंभ

नगर विधायक राजीव कुमार एवं मेयर डा. अजय सिंह ने डिवाइन क्लासेस का किया शुभारंभ

  • April 9, 2026
रेलवे निजीकरण के विरोध में मजदूर यूनियन का रोष प्रदर्शन

रेलवे निजीकरण के विरोध में मजदूर यूनियन का रोष प्रदर्शन

  • April 9, 2026
सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य घोषित

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य घोषित

  • April 9, 2026
होटल व वैंकट हॉल संचालकों को जागरुक कर रहा निगम

होटल व वैंकट हॉल संचालकों को जागरुक कर रहा निगम

  • April 9, 2026
भारतीय किसान यूनियन (भानू) की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दर्जनों लोगों ने थामा संगठन का दामन

भारतीय किसान यूनियन (भानू) की समीक्षा बैठक सम्पन्न, दर्जनों लोगों ने थामा संगठन का दामन

  • April 9, 2026
किसान मजबूर नंही मजबूत है किसान उपेक्षा करने वाले अधिकारियो को जवाब देना जानता है- चौ0 अशोक कुमार , मडंल अध्यक्ष

किसान मजबूर नंही मजबूत है किसान उपेक्षा करने वाले अधिकारियो को जवाब देना जानता है- चौ0 अशोक कुमार , मडंल अध्यक्ष

  • April 9, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • नीतीश कुमार की नई संसदीय पारी, राज्यसभा सांसद की शपथ ली; बिहार में नई सरकारी की तैयारी शुरू April 10, 2026
  • महिला आरक्षण पर ‘यू-टर्न’! जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तीखा हमला, बोले-‘हार के डर से 30 महीने बाद बदला मन’ April 10, 2026
  • चारधाम यात्रा-2026 के लिए सीएम धामी का एक्शन प्लान तैयार, AI से होगी निगरानी, हर दुकान पर रेट लिस्ट जरूरी April 10, 2026
  • कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, असम के CM की पत्नी ने दर्ज कराई थी FIR April 10, 2026
  • बंगाल में आज अमित शाह जारी करेंगे BJP का घोषणा पत्र, रोजगार-महिला सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस April 10, 2026
  • दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार का बड़ा फरमान, अब रोजाना ऐसे लगानी होगी हाजिरी April 10, 2026
  • यूपी में कब होंगे पंचायत चुनाव? डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दे दी जानकारी April 10, 2026
  • यूपी के शिक्षामित्रों को लेकर सियासत तेज, भाजपा के नैरेटिव को बदलने के लिए सपा ने चला दांव April 10, 2026
  • नाम याद रखना, मुकुल चौधरी, लखनऊ को जिताया हारा हुआ मैच; अकेले कोलकाता के जबड़े से छीनी जीत April 10, 2026
  • ‘जब तक लेबनान पर हमले नहीं रुकेंगे, US से बात नहीं होगी’; ईरान ने इस्लामाबाद बैठक स्थगित करने के दिए संकेत April 10, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez