पुलिस को चकमा दे दिल्ली रवाना हुआ किसानों का जत्था

- किसान आंदोलन में दिल्ली कूच करते किसान
नागल [24CN] : सरकार द्वारा लाए गए कृषि विधेयक के खिलाफ चल रहे दिल्ली में आंदोलन में शामिल होने को किसानों का सिलसिला लगातार जारी है, बुधवार को भी नागल क्षेत्र से 100 से अधिक किसानों ने करीब दो दर्जन कारों में सवार होकर भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह के नेतृत्व में पुलिस को चकमा देकर दिल्ली कूच किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए काले कानून के खिलाफ देशभर के किसान संगठन लामबंद हैं, यदि शीघ्र ही इस काले कानून को सरकार ने वापस न लिया तो देश भर में उग्र आंदोलन होगा।
जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी नीतियां किसान विरोधी है अब किसान जागरूक हो चुका है सरकार के गलत फैसलों का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।
इस दौरान मौजूद किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज, राजपाल सिंह पनियाली, मनीष आमकी, सुनील चौंदियान, अमित मुखिया, संजय चौधरी, पदम सिंह, भीम सिंह, बबली कांबोज, कृपाल सिंह, गुड्डू, सुमित चंदेना, जयपाल प्रधान, मूसा प्रधान, रघुवीर सिंह, जितेंद्र गंगोली, पदम सिंह आदि रहे।