• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच पहली टू-प्लस-टू वार्ता आज, दोनों देशों के रक्षा व विदेश मंत्रियों की होगी बैठक

  • September 11, 2021
भारत-आस्ट्रेलिया के बीच पहली टू-प्लस-टू वार्ता आज, दोनों देशों के रक्षा व विदेश मंत्रियों की होगी बैठक
  • वार्ता में हिस्सा लेने भारत पहुंचे आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डुट्टो की शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक हुई। इसमें अफगानिस्तान के हालात पर खास तौर पर चर्चा हुई और दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र में सहयोग स्थापित करने की संभावनाओं पर भी।

नई दिल्ली। बदलते वैश्विक माहौल में नए मित्रों के साथ नई व्यवस्था गढ़ने की कोशिश में जुटे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पहली टू प्लस टू वार्ता शनिवार को होगी। इस वार्ता में दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्री उपस्थित होंगे। भारत इसी तर्ज पर जापान और अमेरिका के साथ भी विशेष सालाना बैठक आयोजित करता है। आस्ट्रेलिया के साथ टू प्लस टू वार्ता के बाद जल्द ही जापान और अमेरिका के साथ भी विदेश एवं रक्षा मंत्रियों की बैठक की तैयारी चल रही है। भारत इन तीनों देशों के साथ समग्र तौर पर रिश्तों को विकसित करने में जुटा है। इनके साथ ही अलग-अलग रक्षा एवं विदेश मंत्रियों की वार्ता हो रही है और फिर क्वाड (चार देशों के संगठन) के तहत भी इनके साथ साझा बातचीत होनी है।

वार्ता में हिस्सा लेने भारत पहुंचे आस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री पीटर डुट्टो की शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इसमें अफगानिस्तान के हालात पर खास तौर पर चर्चा हुई और दोनों देशों के रक्षा क्षेत्र में सहयोग स्थापित करने की संभावनाओं पर भी। रक्षा मंत्री ने आस्ट्रेलिया की कंपनियों को भारत के रक्षा क्षेत्र में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए भारत सरकार की तरफ से रक्षा क्षेत्र में विदेशी निवेश संबंधी नियमों का जिक्र किया। दोनों देशों के बीच संयुक्त तौर पर रक्षा उपकरणों के उत्पादन की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। राजनाथ ने कोरोना के बावजूद भारत दौरा करने के लिए आस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री को खासतौर पर धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सभी देशों के लिए समान अवसर वाला और मुक्त रखने की संभावनाओं पर भी बात की।

द्विपक्षीय बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र का मुद्दा रहेगा प्रमुख

बैठक में हिस्सा लेने के लिए आस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मैरिस पायने भी नई दिल्ली पहुंच गई हैं। शनिवार को उनकी पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता होगी और उसके बाद टू प्लस टू वार्ता होगी। यहां देर शाम आयोजित एक सेमिनार में पायने ने कहा कि आस्ट्रेलिया के रणनीतिक दृष्टिकोण से भारत सबसे अहम देशों में से है। दोनों देशों के बीच रिश्ते काफी सही दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने संकेत दिया कि शनिवार को होने वाली द्विपक्षीय बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र का मुद्दा प्रमुख रहेगा और क्वाड देशों के बीच सहयोग को लेकर भी काफी बातचीत होगी। उन्होंने क्वाड को एक नई तरह का गठबंधन बताते हुए कहा कि यह किसी खास देश को ध्यान में रखकर तैयार नहीं किया गया है। सनद रहे कि क्वाड के चारों देशों (भारत, अमेरिका, जापान एवं आस्ट्रेलिया) के शीर्ष नेताओं की बैठक इसी महीने आयोजित करने को लेकर चर्चा हो रही है।

 


Post navigation

Prev
Next
सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

  • March 13, 2026
LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं

LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं

  • March 13, 2026
H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता

H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता

  • March 13, 2026
‘ऐसे तो फिर महिलाओं को कोई जॉब नहीं देगा’, मेन्स्ट्रुअल लीव पर याचिका को SC ने किया खारिज

‘ऐसे तो फिर महिलाओं को कोई जॉब नहीं देगा’, मेन्स्ट्रुअल लीव पर याचिका को SC ने किया खारिज

  • March 13, 2026
‘यूपी में गैस की कालाबाजारी पर अब चलेगा डंडा’ LPG संकट के बीच कालाबाजारी पर सख्त CM योगी

‘यूपी में गैस की कालाबाजारी पर अब चलेगा डंडा’ LPG संकट के बीच कालाबाजारी पर सख्त CM योगी

  • March 13, 2026
ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’

ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’

  • March 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने March 13, 2026
  • LPG की कमी चिंता का विषय, सरकार बोली- देश में CNG और PNG की कोई कमी नहीं March 13, 2026
  • H-1B वीजा के लिए नियमों में बड़ा बदलाव, अब सैलरी के आधार पर तय होगी प्राथमिकता March 13, 2026
  • ‘ऐसे तो फिर महिलाओं को कोई जॉब नहीं देगा’, मेन्स्ट्रुअल लीव पर याचिका को SC ने किया खारिज March 13, 2026
  • ‘यूपी में गैस की कालाबाजारी पर अब चलेगा डंडा’ LPG संकट के बीच कालाबाजारी पर सख्त CM योगी March 13, 2026
  • ‘सरकार मानने को तैयार नहीं कि लोगों को दिक्कत है’, एलपीजी संकट पर डिंपल यादव ने साधा निशाना March 13, 2026
  • ‘ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे…’ दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ March 13, 2026
  • संभल सीओ के बयान पर भड़की यूपी की सियासत, कैराना सांसद इकरा बोलीं- ‘अधिकारी पर कार्रवाई हो’ March 13, 2026
  • ईरान के नए सुप्रीम लीडर को भी नहीं बख्शेगा इजरायल! नेतन्याहू बोले- ‘मुज्तबा खामेनेई की जान…’ March 13, 2026
  • ईरान ने तुर्की में NATO के बेस पर किया हमला, यहां बड़ी संख्या में परमाणु बम होने की आशंका March 13, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez