गांधी जयन्ती समारोह को परम्परागत एवं सौम्यता के साथ सम्मानपूर्वक मनाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
- सभी राजकीय भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा
सहारनपुर [24CN]। जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह ने शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर 2022 को गांधी जयन्ती समारोह को सम्मानपूर्वक मनाए जाने के संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस बार गांधी जयन्ती परम्परागत तरीके से सौम्यता के साथ मनायी जायेगी।
उन्हेाने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में इस बार 153वीं गांधी जयन्ती समारोह मनाया जायेगा। इसके तहत सभी राजकीय भवनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। साथ ही सभी कार्यालयों, विद्यालयों एवं अन्य संस्थाओं में प्रातः 09ः00 बजे महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया जायेगा तथा गांधी जी के जीवन संघर्ष उनके देश सेवा तथा उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा।
स्कूलों एवं कॉलेजों में व्यापक स्तर पर गांधीवादी जीवन दृष्टि पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। उन्होने निर्देश दिए कि जनपद में गांधी जी के सिद्धान्तों के प्रचार-प्रसार के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा स्वैच्छिक श्रमदान एवं स्वच्छता पर विशेष बल दिया जाए। खादी वस्त्रों को पहनने के लिए जनमानस को प्रेरित किया जाए।
महिलाओं की उन्नति के लिए महात्मा गांधी की विचारधारा एवं समाजिक आर्थिक क्षेत्र में उनके बढने को लेकर किये गये प्रयासों को जन सामान्य को अवगत कराया जाए। इस संदर्भ में सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सशक्तिकरण संबंधी योजनाओं से भी सभी को अवगत कराया जाए। गांव को स्वावलम्बित करने के उद्देश्य से उनके द्वारा किये गये प्रयासों तथा विचारों से ग्रामवासियों को अवगत कराया जाए। पंचायतों को मजबूत करने के लिए, सभी को एकजुटता के साथ रहने के लिए एवं जनसहभागिता से उचित वातावरण तैयार किया जाए।