• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

कोरोना के दौर में 2 लाख लोगों पर मेहरबान हुई दिल्ली सरकार, प्रत्येक को मिलेंगे 5000 रुपये

  • April 24, 2021
कोरोना के दौर में 2 लाख लोगों पर मेहरबान हुई दिल्ली सरकार, प्रत्येक को मिलेंगे 5000 रुपये
Arvind Kejriwal
  • दिल्ली सरकार अगले 2-3 दिनों में निर्माण श्रमिकों के लिए एक हेल्पलाइन बनाने जा रही है जहां किसी भी निर्माण श्रमिक जो बोर्ड के साथ पंजीकृत है या नहीं उसे फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों बेड की उपलब्धता दवाओं और किसी भी अन्य समस्या के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जाएगी।

नई दिल्ली । दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने श्रमिकों को राहत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के निर्माण कार्य पंजीकृत श्रमिकों को 5-5 हज़ार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की है। सरकार की ओर से कुल 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को ये राशि प्रदान की जाएगी। सरकार की ओर से अबतक 1,05,750 श्रमिकों के बैंक खातों में 52.88 करोड़ रुपयों की सहायता राशि दी जा चुकी है बाकी सभी को भी आने वाले दिनों में ये सहायता राशि भेज दी जाएगी।

बांटे जा रहे फूड पैकेट्स

दिल्ली सरकार द्वारा प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की अन्य ज़रूरतों के पूरा करने के लिए दिल्ली के सभी जिलों में कई स्कूलों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी शुरू कर दिए है। गुरुवार शाम तक इन फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों में लगभग 7000 फ़ूड पैकेट्स बांटे गए है।

जल्द जारी होगा हेल्प लाइन नंबर

दिल्ली सरकार अगले 2-3 दिनों में निर्माण श्रमिकों के लिए एक हेल्पलाइन बनाने जा रही है, जहां किसी भी निर्माण श्रमिक जो बोर्ड के साथ पंजीकृत है या नहीं, उसे फ़ूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों, बेड की उपलब्धता, दवाओं और किसी भी अन्य समस्या के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जाएगी। दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट के समय में प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण श्रमिकों की सहायता के लिए हमेशा तैयात है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी श्रमिकों और प्रवासियों से अपील की है कि वो दिल्ली न छोड़े क्योंकि दिल्ली सरकार उनके लिए सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष दिल्ली में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या करीब 55 हज़ार थी, इन्हें पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से 5-5 हज़ार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई थी। इस सरकार द्वारा मेगा रेजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाने के बाद बड़ी संख्या में श्रमिकों का पंजीकरण हुआ। दिल्ली में फिलहाल 1 लाख 72 हज़ार पंजीकृत निर्माण श्रमिक है।

 

Post navigation

Prev
Next
‘अपनी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील…’, सपा सांसद की PM पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की BJP

‘अपनी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील…’, सपा सांसद की PM पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की BJP

  • May 11, 2026
इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन

इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन

  • May 11, 2026
बच्चों को झूठ बोलना सिखाती है ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’, सिलेबस से हटाने के लिए UP के शिक्षा मंत्री ने लिखा पत्र

बच्चों को झूठ बोलना सिखाती है ‘जॉनी-जॉनी यस पापा’, सिलेबस से हटाने के लिए UP के शिक्षा मंत्री ने लिखा पत्र

  • May 11, 2026
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मायावती को सताई ब्राह्मणों की चिंता, कहा- बीजेपी के युवा नेता…

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मायावती को सताई ब्राह्मणों की चिंता, कहा- बीजेपी के युवा नेता…

  • May 11, 2026
CM डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, उत्तर प्रदेश में मिला पहला स्थान

CM डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, उत्तर प्रदेश में मिला पहला स्थान

  • May 11, 2026
‘पहले जनता का बोझ उठाने की बात करते हैं और चुनाव खत्म होते ही…’, PM मोदी की अपील पर नाराज संजय सिंह

‘पहले जनता का बोझ उठाने की बात करते हैं और चुनाव खत्म होते ही…’, PM मोदी की अपील पर नाराज संजय सिंह

  • May 11, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘अपनी पार्टी के ताबूत में आखिरी कील…’, सपा सांसद की PM पर अमर्यादित टिप्पणी पर भड़की BJP May 11, 2026
  • पीएम मोदी की 24 घंटे में दूसरी बार अपील, वर्क फ्रॉम होम ऑफिस, क्लास हो ऑनलाइन और करें कार पूलिंग May 11, 2026
  • पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चोर, चोरी के आभूषण व नगदी बरामद May 11, 2026
  • लिंग के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करता पोक्सो एक्ट: मनोज पंडित May 11, 2026
  • ज्वाइंट मैजिस्ट्रेट ने आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में की शराब की दुकानों की चैकिंग May 11, 2026
  • एकाग्र प्रयास सफलता का आधार: पद्मश्री भारत भूषण May 11, 2026
  • युवा एकता सेवा समिति ने की गांव मुर्तजापुर मसखरा नदी पर सेतु बनाने की मांग May 11, 2026
  • जिलाधिकारी ने किया मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निरीक्षण May 11, 2026
  • इल्तिजा मुफ्ती के खिलाफ बड़ा एक्शन! X अकाउंट को भारत में किया गया बैन May 11, 2026
  • पीएम मोदी की ईंधन बचाने की अपील के एक दिन बाद आया सरकार का बड़ा बयान May 11, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021