• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

आयोग ने लिया बड़ा फैसला, आगे बढ़ाई गई पंजाब विधानसभा के चुनाव की तारीख, अब 20 फरवरी को होगा मतदान

  • January 17, 2022
आयोग ने लिया बड़ा फैसला, आगे बढ़ाई गई पंजाब विधानसभा के चुनाव की तारीख, अब 20 फरवरी को होगा मतदान
  • Punjab election postpone गुरु रविदास जयंती को देखते हुए पंजाब में विधानसभा चुनाव को आयोग ने आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। इसको टालने की अपील सूबे की सत्‍ताधारी कांग्रेस पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा की तरफ से की गई थी।

नई दिल्‍ली । चुनाव आयोग पंजाब  विधानसभा के चुनाव की नई तारीख की घोषणा कर दी है। अब पंजाब में चुनाव 20 फरवरी को होगा। पंजाब में विधानसभा चुनाव टालने की अपील राज्‍य की विभिन्‍न राजनीतिक पार्टियों जिसमें सत्‍ताधारी कांग्रेस पार्टी और सूबे के सीएम चरनजीत सिंह चन्‍नी, भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस ने की थी। अब इस पर चुनाव आयोग की भी मुहर लग गई है। इन सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग से गुहार लगाई थी कि रविदास जयंती के मद्देनजर राज्‍य की विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव को 14 फरवरी से आगे बढ़ा दिया जाए। पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों की निगाहें आज चुनाव आयोग के फैसले पर टिकी हुई थीं।

गौरतलब है कि सूबे की सत्‍ताधारी पार्टी समेत भाजपा और पंजाब लोक कांग्रेस की तरफ से इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपील की गई थी। सूबे के सीएम चरनजीत सिंह चन्‍नी ने अपील की है कि चुनाव की तारीख को कम से कम छह दिनों के लिए आगे कर देना चाहिए।भाजपा के महासचिव की तरफ से चुनाव आयोग को लिखे गए एक पत्र में कहा गया है कि 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती है। राज्‍य की करीब 32 फीसद आबादी गुरु रविदास को पूजती है। सूबे से हर वर्ष अधिकतर लोग इस शुभ  अवसर पर वाराणसी जाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग सूबे के चुनाव में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगे।

पार्टी की तरफ से आयोग को अपील करते हुए कहा गया है कि चुनाव के समय लाखों लोगों की गैर मौजूदगी सही नहीं होगी। गुरु रविदास जयंती पर वाराणसी का रुख करने वाले लोग चुनाव का हिस्‍सा नहीं बन सकेंगे। इसलिए इस चुनाव की तारीख को आगे बढ़ा दिया जाना चाहिए।

इसी तरह की एक अपील सूबे के पूर्व सीएम केप्‍टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस की तरफ से भी की गई है। पार्टी के महासचिव कमल सैनी ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में कहा है कि पंजाब से हजारों लोग गुरु रविदास जयंती के मौके पर वाराणसी जाते हैं। इसमें कहा गया है कि सूबे में मतदान की तारीख 14 फरवरी रखी गई है। वाराणसी जाने वाले हजारों लोग इस वजह से अपने मताधिकार का उपयोग नहीं कर सकेंगे। वो इस मौके को छोड़ना नहीं चाहेंगे। इसलिए इस तारीख को आगे बढ़ा देना चाहिए। कुछ अन्‍य पार्टियों की भी यही अपील है। बता दें कि सूबे में 14 फरवरी को राज्‍य की विधानसभा की 117 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे जबकि 10 मार्च को वोटों की गिनती होगी।

गौरतलब है कि पंजाब में कांग्रेस सत्‍ता में है। इस बार यहां का राजनीतिक समीकरण काफी दिलचस्‍प हो चुका है। केप्‍टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने और भाजपा से हाथ मिलाने की वजह से चुनावी लड़ाई काफी दिलचस्‍प होती दिखाई दे रही है। इस बार यहां पर सत्‍ताधारी दल और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्‍कर होती भी दिखाई दे रही है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

  • April 1, 2026
‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान

‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान

  • April 1, 2026
‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

  • April 1, 2026
PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला?

PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला?

  • April 1, 2026
‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी

‘भारत ने स्थिति को अच्छे से संभाला, लेकिन विपक्ष अराजकता फैलाने में लगा है’, पश्चिम एशिया के हालात पर बोले पीएम मोदी

  • March 31, 2026
370 हटाकर आतंकवाद-अलगाववाद की कमर तोड़ी, रेड कॉरिडोर खत्म कर देश को नक्सल मुक्त कराया… अमित शाह का जवाब नहीं

370 हटाकर आतंकवाद-अलगाववाद की कमर तोड़ी, रेड कॉरिडोर खत्म कर देश को नक्सल मुक्त कराया… अमित शाह का जवाब नहीं

  • March 31, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘ये प्यार इस बात की घोषणा…’, असम पहुंचते ही पीएम मोदी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी April 1, 2026
  • ‘हमनें यूपी की बीमारी को दूर किया, अब बीमारू नहीं विकास करने वाला राज्य’, सीएम योगी का बड़ा बयान April 1, 2026
  • BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती April 1, 2026
  • ओडिशा में राकेश टिकैत के साथ हुई बदसलूकी? किसान नेता ने पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप April 1, 2026
  • ‘लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी दक्षिण भारत के लिए अन्यायपूर्ण’: कांग्रेस ने केंद्र के प्रस्तावित विधेयक पर जताई कड़ी आपत्ति April 1, 2026
  • बीजू पटनायक पर दिए बयान के बाद निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, कहा- मेरी बातों से गलत अर्थ निकाला गया April 1, 2026
  • ‘इलेक्टोरल बॉण्ड का पैसा कब लौटाएगी BJP’ अखिलेश यादव ने FCRA बिल को लेकर सरकार पर उठाए सवाल April 1, 2026
  • PAN, फास्टैग और LPG के दाम से लेकर रेलवे टिकट तक… आज से क्या-क्या बदला? April 1, 2026
  • यूपी को वन ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए CM योगी का बड़ा कदम, इस फैसले से बदलेगी तस्वीर! April 1, 2026
  • US की 18 कंपनियों को दहलाने की ईरान ने दी धमकी, गुस्से में लाल अमेरिका बोला- ‘पहले भी और अब भी…’ April 1, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez