केंद्र सरकार ने काला कानून थोपकर किसानो को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया: मुजफ्फर अली

- कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष चैधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि जब तक केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार रही किसान और देश की जनता खुशहाल रही। लेकिन भाजपा के सत्ता पर काबिज होते ही देश का अन्नदाता आज सड़कों पर आ गया है। अपने हकों की लड़ाई लड़ रह किसानों पर सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया जा रहा है।
देवबंद [24CN] : शनिवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित कांग्रेस के कार्यालय उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में चैधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के ऊपर काला कानून थोपकर उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया है। आज किसान अपने हकों के लिए पुलिस की लाठियां खा रहा है। कहा कि देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य नहीं हो सकता। कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं रेखा शर्मा को जिलाध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष राहत खलील, राहुल शर्मा, जितेंद्र, नेता महाजिर हसन, अहसान अंसारी, पंडित अमिल शर्मा, विवेक शर्मा, अब्दुल कादिर त्यागी, प्रद्युमन शर्मा, अजय त्यागी, बिजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।