कांवडिय़ों की सेवार्थ किया शिविर का शुभांरभ
- सहारनपुर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ करते महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद गिरि महाराज।
सहारनपुर। भोले के भक्त कांवडिय़ों की सेवार्थ हेतू लगाये गये कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ हो गया। यह शिविर कांवडिय़ों की सुविधा और सेवा के लिए लगाया गया है। कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन सडक़ दूधली, देहरादून रोड स्थित मधुबन पैलेस में किया गया। कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद गिरि महाराज द्वारा मंत्रोचारण व विधि विधान से पूजा-अर्चना के साथ कराया गया।
कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी के द्वारा रिबन काटकर किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी सहजानंद गिरि महाराज, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चैधरी, पूर्व मंत्री संजय गर्ग, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, पण्डित प्रगीत कौशिक, व्यापारी नेता राधेश्याम नारंग ने कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन करने पर शिव सेवा कावड़ संघ के पदाधिकारियों के कार्यो की प्रशंसा की। कांवड़ सेवा शिविर के बारे मे जानकारी देते हुए सेवादार संजय कर्णवाल ने बताया कि यह शिविर कांवडिय़ों की सुविधा और सेवा के लिए लगाया गया है, जिसमें चिकित्सा सुविधा, जलपान, विश्राम आदि की व्यवस्था है।
उन्होने बताया कि इस वर्ष भी भगवान शिव की असीम कृपा से शिव कांवडिय़ों की सेवा हेतु कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया है। कांवड़ शिविर में कांवडिय़ों के लिए अखण्ड भण्डारा, विश्राम तथा प्राथमिक चिकित्सा की उचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि कांवडिय़ों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। श्रावण मास में निस्वार्थ भाव से शिवभक्तों की सेवा करने के लिए हम सब को हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस दौरान जयकारों से सारा वातावरण शिवमय बन गया।
इस अवसर पर सेवादार नीरज गुप्ता, संजीव कर्णवाल (बोबी), विनय जिंदल, विनीत कर्णवाल, हेमन्त जोशी, राजकुमार नरूला, रम्मी धवन, चन्द्रमोहन अरोड़ा, भानू कर्णवाल, दीपक चैधरी, शुभम् कर्णवाल (एडवोकेट), गगन कर्णवाल, प्रवीन वर्मा, हरीश गर्ग, केशव कर्णवाल, शरद जायसवाल, मनोज कुमार, संदीप कश्यप समेत कई श्रद्वालु मौजूद रहे।
