shobhit University Gangoh
 

ग्राहक पंचायत का मूल उद्देश्य वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है: भगवती प्रसाद

ग्राहक पंचायत का मूल उद्देश्य वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है: भगवती प्रसाद
  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को सम्बोधित करते वक्ता  

देवबंद [24CN]: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भगवती प्रसाद ने देवबंद सहारनपुर प्रवास के दौरान एक बैठक पदमा विहार कालोनी निवासी विनय गुप्ता के आवास पर की।

बैठक में भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि ग्राहक पंचायत का मूल उद्देश्य वस्तुओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है ताकि सभी ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता की वस्तु मिल सके। ग्राहक पंचायत प्रत्येक तहसील में प्रत्येक पंचायत पर नगर इकाइयों का गठन कर रहा है। इसी गठन की कड़ी में आज तहसील देवबंद का सदस्यता संयोजक विवेक तायल को मनोनीत किया गया।

प्रांतीय उपाध्यक्ष अमरीश गोयल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवक संघ अपने अनुशांगिक संगठनों के माध्यम से सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है। ग्राहक पंचायत का भी मुख्य उद्देश्य उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं प्रत्येक ग्राहक को उपलब्ध कराना है। हम सभी व्यापारी भी हैं और व्यापारी के साथ-साथ ग्राहक भी है जो समान हम निर्माताओं से लाकर विक्रय करते हैं उसकी गुणवत्ता उच्च स्तर की होनी चाहिए। यही प्रयास अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा किया जा रहा है

बैठक में जिला सचिव तोप सिंह राणा, चौधरी सतवीर सिंह कसाना, अमित सोनी, विनय गुप्ता, नितिन तायल, अजय गर्ग, मोहित कुमार, जितेंद्र गोयल, अंशुल वर्मा, राजेश सिंघल, रोबिन अग्रवाल, राजेश अजमानी आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia