महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को किया गिरफ्तार

- सहारनपुर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया छेड़छाड़ करने का आरोपी।
सहारनपुर। कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर मनिहारान कोतवाली पुलिस ने कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह व उपनिरीक्षक आजाद सिंह के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में वाछित चल रहे आरोपी अनीस पुत्र शफीक अहमद निवासी मौहल्ला मनिहारान कस्बा व थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।