shobhit University Gangoh
 

घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी को भेजा जेल

घर में घुसकर मारपीट करने के आरोपी को भेजा जेल
  • सहारनपुर में मंडी कोवताली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया वांछित आरोपी।

सहारनपुर। मंडी कोतवाली पुलिस ने वादी के साथ मारपीट व उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ किए जाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में वांछित व वारंटी आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत घर में घुसकर वादी के साथ मारपीट, गालीगलौच, जान से मारने की धमकी देने तथा वादी की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में एक नामजद आरोपी इमरान पुत्र इरफान निवासी फरमान बस्ती थाना मंडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान काटकर जेल भेज दिया।

Jamia Tibbia