हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाशोत्सव।

हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाशोत्सव।
  • हिंद की चादर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के  400 वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा, देवबंद के तत्वावधान में 14 अप्रैल को सहारनपुर जिले में  जागृति यात्रा निकाली जाएगी।                                      

देवबंद  : रेलवे रोड़ स्थित  गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा के कार्यालय पर आयोजित गुरुद्वारा कमेटी की बैठक में गुरुद्वारा कमेटी के प्रेस सचिव गुरजोत सिंह सेठी  ने बताया कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली के चांदनी चैक पर अपनी शहादत देने वाले नोंवें पातशाह साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी का ४०० वां प्रकाश पर्व १ मई को पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।

इसी उपलक्ष्य में 14 अप्रैल को देवबन्द से जिले में जागृति यात्रा (नगर कीर्तन) निकाली  जा रही है जो देवबन्द से शुरू होकर रामपुर मनिहारान, नानौता, महंगी, गंगोह, जैनपुर,नकुड़, फंदपुरी, सहारनपुर, गागलहेड़ी, नागल, पनियाली होते हुए वापिस देवबंद पहुंचेगी। यात्रा में सोनीपत(हरियाणा) से  आ रही पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने संगतों से कोविड नियमों का पालन करते हुए मास्क लगाकर यात्रा में शामिल होने की अपील की है।    इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार, गुरजोत सिंह सेठी, श्याम लाल भारती,  डॉ गुरदीप सिंह सोढ़ी, सरदार दिलबाग सिंह, चंद्रदीप सिंह, बलदीप सिंह,हरविंदर सिंह बेदी, राजपाल सिंह नारंग, राजेश अनेजा, ज्ञानी सुखपाल सिंह आदि मौजूद थे।