ठाकुर द्वारा सिद्ध कुट्टी तपोस्थली में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ

- सिद्व कुटी तपोस्थली में भजन पेश करते महाशय टीकम सिंह व राजवीर सिंह
देवबंद [24CN] : सिद्ध कुट्टी पावन तपोस्थली में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ योगाचार्य स्वामी शांतनु जी महाराज प्राचार्य गुरुकुल सिद्ध कुटी के दिशा निर्देशन में आरंभ किया गया।
महोत्सव का प्रारंभ शुक्रवार प्रातः 7ः30 बजे से यजुर्वेद परायण महायज्ञ से प्रारंभ हुआ जिसके यजमान हेम सिंह उप प्रधानाचार्य एच ए वी इंटर कॉलेज देवबंद रहे। शहर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने आहुतियां देकर ईश्वर से विश्व शांति मानव उत्थान एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की। स्वामी शांतनु महाराज ने यज्ञ का आध्यात्मिक धार्मिक एवं शारीरिक उत्थान हेतु महत्व बताया।
महापरायण यज्ञ के उपरांत अधिवेशन में विष्णुमय यज्ञ का महासम्मेलन विषय पर भजन उपदेशक महाशय टीकम सिंह राजवीर शास्त्री जीने भजनों के माध्यम से प्राचीन भारतीय वैदिक संस्कृति के महत्व को श्रोताओं को बताया। वक्ताओं ने बताया कि हमारी प्राचीन वैदिक संस्कृति वैज्ञानिक एवं विज्ञान पर आधारित है इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अरुण गोयल ने वैदिक शिक्षा एवं आधुनिक शिक्षा का तुलनात्मक स्वरूप श्रोताओं के सामने प्रस्तुत किया। भजन उपदेशक एवं लोक गायक सुरेंद्र महाशय ने भजन के माध्यम से बाल शिक्षा संस्कृति के संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के संयोजक जनेश्वर प्रसाद ने बताया कि बालक समाज की न्यू है उन्हें प्राचीन संस्कृति एवं संस्कारों से परिचित कराना अति आवश्यक है। इस अवसर पर अधिवक्ता जनार्दन त्यागी, महेंद्र सिंह त्यागी, पप्पू त्यागी, मास्टर नकली सिंह, प्रधानाचार्य रामगोपाल यादव एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया एवं धर्म लाभ उठाया।