• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

चीन को ताइवान की खुली चुनौती, ड्रैगन से आखिरी जंग तक लड़ने को तैयार है देश, अमेरिका भी साथ

  • April 9, 2021
चीन को ताइवान की खुली चुनौती, ड्रैगन से आखिरी जंग तक लड़ने को तैयार है देश, अमेरिका भी साथ
  • चीन के रवैये से परेशान ताइवान ने ड्रैगन को खुली चुनौती दी है। ताइवान का कहना है कि यदि चीन ने उस पर हमला किया तो वो इसका मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। अमेरिका ने ताइवान का साथ दिया है।

ताइपेई । ताइवान और चीन के बीच दुश्‍मनी जग जाहिर है। एक तरफ जहां चीन ताइवान पर अपना अधिकार जताता है वहीं दूसरी तरफ ताइवान खुद को एक स्‍वतंत्र देश मानता है। यही वजह है कि दोनों के बीच तीखी बयानबाजी से लेकर डराने और धमकाने की बात भी होती रहती है। ये सिलसिला अब भी जारी है। दरअसल, चीन के तानाशाही रवैये से परेशान ताइवान ने साफ कर दिया है कि यदि चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में अपने फाइटर जेट भेजे और उसकी धरती पर हमला किया तो ताइवान भी चुप नहीं बैठेगा। ताइवान चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा और वो अंतिम लड़ाई तक लड़ने के लिए तैयार है।

ताइवान ने ये जवाब चीन के उस कदम के बाद दिया है जिसके तहत बुधवार को ड्रैगन के लड़ाकू विमान ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए थे। चीन का ये रवैया इसलिए भी है क्‍योंकि वो नहीं चाहता है कि ताइवान अमेरिका से बेहतर संबंध स्‍थापित करे। वहीं ताइवान और अमेरिका लगातार नजदीक आ रहे हैं। ताइवान को अमेरिका हथियारों की सप्‍लाई और हथियारों का सौदा भी कर रहा है।

आपको बता दें कि चीन के लड़ाकू विमानों द्वारा ताइवान के हवाई क्षेत्र का अतिक्रमण करने पर वो कई बार पहले भी चीन को चेतावनी देता रहा है। इसके बाद भी चीन के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया है। चीन के लड़ाकू विमान लगभग हर रोज की इस तरह से ताइवान के हवाई क्षेत्र में दाखिल होते हैं। सोमवार को चीन ने बताया था कि वो ताइवान के नजदीक एक अभ्‍यास कर रहा है। इसके बाद ताइवान ने जानकारी दी थी कि चीन के 15 एयरक्राफ्ट, 12 फाइटर जेट उसके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में घुसे थे। इनमें एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट भी शामिल थे। इनकी पॉजीशन ताइवान और फिलीपींस के बीच मौजूद बाशी चैनल में थी।

इसके बाद ताइवान ने चीन लड़ाकू विमानों को चेतावनी देने के मकसद से अपने विमान भी भेजे थे। यूएस नेवी का कहना है कि उसका गाइडेड मिसाइल डिस्‍ट्रॉयर जॉन एस मैक्‍केन ने ताइवान स्‍ट्रेट से नियमित निगरानी के दौरान वहां से गुजरा था। चीन का कहना है कि उसने इसका पीछा भी किया और इस पर निगाह भी रखी थी। ताइवान ने अमेरिकी जंगी जहाज की इस इलाके में मौजूदगी पर नाराजगी जताई है। ताइवान का कहना है कि जंगी जहाज मैक्‍केन की मौजूदगी इस पूरे क्षेत्र की स्थिरता को खतरे में डाल सकती है। इसके जवाब में अमेरिका ने कहा है कि वो ताइवान की सुरक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़ा है। वो चीन की जबरदस्‍ती और तानाशाही रवैये का पुरजोर विरोध करता है।

 


Post navigation

Prev
Next
New India की नई पहचान ‘सेवा तीर्थ’, PM Modi 13 फरवरी को करेंगे राष्ट्र को समर्पित

New India की नई पहचान ‘सेवा तीर्थ’, PM Modi 13 फरवरी को करेंगे राष्ट्र को समर्पित

  • February 12, 2026
राहुल गांधी के खिलाफ Privilege Motion पर भड़की कांग्रेस, वेणुगोपाल बोले- ‘BJP में हिम्मत है तो जवाब दे’

राहुल गांधी के खिलाफ Privilege Motion पर भड़की कांग्रेस, वेणुगोपाल बोले- ‘BJP में हिम्मत है तो जवाब दे’

  • February 12, 2026
मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीद को दी मंजूरी, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था दम

मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीद को दी मंजूरी, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था दम

  • February 12, 2026
राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार, विवादित भाषण को कार्यवाही से हटाया जाएगा

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार, विवादित भाषण को कार्यवाही से हटाया जाएगा

  • February 12, 2026
कानपुर लैंबोर्गिनी कार हादसे का आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

कानपुर लैंबोर्गिनी कार हादसे का आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

  • February 12, 2026
‘मजदूरों-किसानों की आवाज़ नज़रअंदाज़ हुई’, Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, ‘श्रम संहिताओं’ और ‘व्यापार समझौतों’ पर उठाए सवाल

‘मजदूरों-किसानों की आवाज़ नज़रअंदाज़ हुई’, Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, ‘श्रम संहिताओं’ और ‘व्यापार समझौतों’ पर उठाए सवाल

  • February 12, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • New India की नई पहचान ‘सेवा तीर्थ’, PM Modi 13 फरवरी को करेंगे राष्ट्र को समर्पित February 12, 2026
  • राहुल गांधी के खिलाफ Privilege Motion पर भड़की कांग्रेस, वेणुगोपाल बोले- ‘BJP में हिम्मत है तो जवाब दे’ February 12, 2026
  • मोदी सरकार ने नए राफेल जेट्स की खरीद को दी मंजूरी, ऑपरेशन सिंदूर में दिखाया था दम February 12, 2026
  • अखिलेश यादव की पीसी में गूंजा ‘हम इंतजार करेंगे कयामत तक’, CM योगी के बयान पर सियासी तंज February 12, 2026
  • ‘वंदे मातरम थोपना Constitution के खिलाफ’, गृह मंत्रालय के निर्देश पर मौलाना अरशद मदनी का कड़ा ऐतराज February 12, 2026
  • राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार, विवादित भाषण को कार्यवाही से हटाया जाएगा February 12, 2026
  • कानपुर लैंबोर्गिनी कार हादसे का आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश February 12, 2026
  • ‘मजदूरों-किसानों की आवाज़ नज़रअंदाज़ हुई’, Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, ‘श्रम संहिताओं’ और ‘व्यापार समझौतों’ पर उठाए सवाल February 12, 2026
  • लाल किला हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन का था हाथ, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा February 12, 2026
  • आज भारत बंद है, क्या खुला है और क्या बंद रहेगा? कहां क्या असर, देखें अपडेट्स February 12, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez