Statewise Covid-19 list in India: देश में कोरोना से 1,000 से ज्यादा मौतें, पीड़ितों की संख्या 31 हजार पार

Statewise Covid-19 list in India: देश में कोरोना से 1,000 से ज्यादा मौतें, पीड़ितों की संख्या 31 हजार पार

 

  • देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हजार के पार पहुंची
  • कोरोना वायरस के कारण 1,000 से ज्यादा मौतें हुई हैं
  • महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 400 मौतें कोरोना के कारण हुई है
  • देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू है

नई दिल्ली
कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। देश में इस खतरनाक वायरस के अब तक कुल लगभग 31,332 मामले आ चुके हैं। इस बीमारी से 7,696 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह जानलेवा बीमारी देश में अब तक सरकारी आंकड़े के अनुसार, 1,007 लोगों की जान ले चुका है। अबतक कहां कितने मामले सामने आए, देखें राज्यवार लिस्ट…

1000 के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,007 हो गई है। इस बीमारी के कारण सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई है। महाराष्ट्र में 400 लोग इस जानलेवा वायरस के कारण मरे हैं। गुजरात में कोरोना से 181 लोगों की मौतें हुई है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 120 लोगों की मौत हुई है।

राज्य पॉजिटिव केस (111 विदेशी) डिस्चार्ज मौत
1. अंडमान निकोबार 33 11 0
2. आंध्र प्रदेश 1,259 258 31
3. अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4. असम 38 27 1
5. बिहार 366 64 2
6. चंडीगढ़ 56 17 0
7. छत्तीसगढ़ 38 34 0
8. दिल्ली 3,314 1,078 54
9. गोवा 7 7 0
10. गुजरात 3,744 434 181
11. हरियाणा 310 209 3
12. हिमाचल प्रदेश 40 25 1
13. जम्मू-कश्मीर 565 176 8
14. झारखंड 103 17 3
15. कर्नाटक 523 207 20
16. केरल 485 359 4
17. लद्दाख 22 16 0
18. मध्य प्रदेश 2,377 377 120
19. महाराष्ट्र 9,318 1,388 400
20. मणिपुर 2 2 0
21. मेघालय 12 0 1
22. मिजोरम 1 0 0
23. ओडिशा 118 38 1
24. पुदुचेरी 8 3 0
25. पंजाब 322 71 19
26. राजस्थान 2,364 768 51
27. तमिलनाडु 2,058 1,168 25
28. तेलंगाना 1,004 321 26
29. त्रिपुरा 2 2 0
30. उत्तराखंड 54 33 0
31. उत्तर प्रदेश 2,043 462 34
32. पश्चिम बंगाल 725 119 22
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति 31,332 7,696 1,007

महाराष्ट्र में 9,000 के पार पहुंची मरीजों की संख्या
महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां कोविड-19 से पीड़ित 9,318 लोग हैं। 1,388 लोग कोरोना की जंग जीतकर घर भी जा चुके हैं। लॉकडाउन के बाद भी राज्य में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या उद्धव सरकार के लिए चिंता बढ़ा रही है।

दिल्ली के सभी अस्पतालों के नंबर

  • दिल्ली के सभी अस्पतालों के नंबर

  • किस राज्य में कौन सा नंबर करें डायल

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन की लिस्ट जारी की है।
  • राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

    केंद्र सरकार ने भी अपनी ओर से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। वह है, 011-23978046
  • किस राज्य के किन अस्पतालों में सुविधा

  • देखें, राज्यवार अस्पतालों की लिस्ट

  • जरूरत पड़े तो जाएं ये अस्पताल

  • उत्तराखंड में चाहिए मदद, तो इन नंबरों पर करें संपर्क

सरकार ने जारी किए हैं हेल्पलाइन नंबर
कोरोना से जुड़ी कोई जानकारी लेने या देने के लिए हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर फोन किया जा सकता है। इसके अलावा हर राज्य ने अपना हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। नंबर देखने के लिए क्लिक करें।


विडियों समाचार