जयंती पर मुलायम सिंह यादव का किया भावपूर्ण स्मरण

जयंती पर मुलायम सिंह यादव का किया भावपूर्ण स्मरण
  • सहारनपुर में मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कार्यकर्ता।

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया तथा मुलायम सिंह यादव के आदर्शों व सिद्धांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। स्थानीय अम्बाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौ. अब्दुल वाहिद व पूर्व प्रदेश सचिव चौ. रूद्रसैन ने कहा कि धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव किसान, मजदूर व पिछड़े वर्ग के सच्चे मसीहा थे जिन्होंने समाजवादी विचारधारा को अपनाकर समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान की दिशा में कार्य किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव की नीतियों का अनुसरण करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पूर्व मंत्री संजय गर्ग व पूर्व विधायक मसूद अख्तर ने कहा कि मुलायम सिंह यादव का मानना था कि देश व प्रदेश की खुशहाली का रास्ता खेत व खलियान से होकर गुजरता है। इसलिए उन्होंने 1989 में सत्ता की बागडोर संभालते ही गन्ने का समर्थन मूल्य दोगुना करने का निर्णय लिया था। पूर्व मंत्री सरफराज खान व विनोद तेजियान ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की नीतियों पर चलकर ही देश व प्रदेश की समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

वरिष्ठ नेता जसवीर वाल्मीकि व सुरैया खान ने कहा कि सपा को बूथ स्तर तक मजबूत बनाकर ही मुलायम सिंह यादव के सपनों को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम को पूर्व महानगर अध्यक्ष मौ. आजम शाह, प्रवीण बांदूखेड़ी, फैसल सलमान, हसीन कुरैशी, अब्दुल गफूर, उस्मान मुखिया, रोहित राणा, इरफान अलीम, महजबी खान, फैयाज मलिक, नागेंद्र राणा, गुलशन कपूर, नितिन यादव, मुस्तकीम राणा, शाहनवाज चांद, सोनू त्यागी, संदीप यादव, अमरीश चौटाला, चौ. जुमला सिंह, कल्याण चौधरी, राजकुमार बिरला, इंजी. विजेश शर्मा, जमाल साबरी, रणधौल सिंह, नियाज हसन, मौ. हुसैन जिलानी, विशाल यादव ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान राजकुमार प्रधान, मंजू रानी, अनुज चौधरी, रामकुमार विश्वकर्मा, मौ. आफताप, वासिल तोमर, जमील फोरमैन, महफूज अंसारी, अनवर अली, नईमुल हक, रूबी कौशिक, सायदा सिद्दीकी, सुलताना, अंकित राज सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।