• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

अमरिंदर के आराेप पर सिद्धू को मिला रावत का साथ, कहा- पाक सेना प्रमुख को गले लगाने में देशद्रोह क्या है

  • September 21, 2021
अमरिंदर के आराेप पर सिद्धू को मिला रावत का साथ, कहा- पाक सेना प्रमुख को गले लगाने में देशद्रोह क्या है
  • पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा करतारपुर कारिडोर के उद्घाटन समारोह में पाक सेना प्रमुख को गले लगाने को लेकर उठ रहे सवालों पर पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि इसमें देशद्रोह क्या है ।

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के हमले के मामले में पार्टी प्रभारी हरीश रावत का साथ मिला है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू को देशविरोधी कहा था और करतारपुर कारिडोर के उद्घाटन के दौरान पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर उन पर हमला किया था। इसके बाद इस मामले को भाजपा ने भी उठाया था और कैप्‍टन के आरोपाें को बेहद गंभीर बताया था। इस मामले पर अब रावत ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने धार्मिक तीर्थस्थल करतारपुर साहिब का रास्ता खोलने के लिए धन्यवाद देते हुए एक अपने दूसरे पंजाबी भाई के गले मिलता है तो इसमें देशद्रोह क्या है।

रावत ने कहा कि भाजपा को नवजोत सिंह सिद्धू की इमरान खान के साथ दोस्ती खल रही है, क्योंकि नवजोत सिंह सिद्धू अब कांग्रेस में हैं, लेकिन जब भाजपा के सांसद थे, जब भाजपा उनको पंजाब में अपना खेवनहार मानती थी, उस समय तो सिद्धू की इमरान खान, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से और प्रगाढ़ मित्रता थी। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भी नवाज शरीफ से गले मिले थे।

बता दें, पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा था। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू की पाकिस्तान के पीएम से दोस्ती है। वह देश की सुरक्षा के लिए खतरा हैं। सिद्धू जब करतारपुर कारिडोर के उद्घाटन के लिए पाकिस्तान गए थे तो वह उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में स्थानीय निकाय मंत्री थे। कैप्टन ने उस समय भी सिद्धू की इस हरकत पर एतराज जताया था। इसके बाद कैप्टन व सिद्धू के बीच दूरी बढ़ती चली गई। कैप्टन ने उनका विभाग बदल दिया था। सिद्धू को स्थानीय निकाय विभाग से हटाकर ऊर्जा विभाग दिया गया, लेकिन सिद्धू ने इसे अस्वीकार कर दिया और मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

दो वर्ष की चुप्पी के बाद इस वर्ष की शुरुआत में सिद्धू एक बार फिर सक्रिय हुए और कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कुछ मंत्रियों द्वारा सिद्धू के खिलाफ बगावत कर दी गई। आखिरकार कैप्टन को सीएम पद छोड़ना पड़ा। सीएम पद छोड़ने के बाद कैप्टन ने एक बार फिर सिद्धू पर बाजवा से गले मिलने को लेकर टिप्पणी की तो भाजपा ने इसे लपक लिया। भाजपा ने कहा कि कैप्टन ने सिद्धू के खिलाफ आरोप लगाए हैं, लेकिन कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चुप है। अब पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

 


Post navigation

Prev
Next
‘जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं, तबतक युद्ध’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान

‘जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं, तबतक युद्ध’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान

  • March 7, 2026
बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CM ममता बनर्जी पर हुईं नाराज, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि…

बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CM ममता बनर्जी पर हुईं नाराज, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि…

  • March 7, 2026
‘पर्याप्त स्टॉक’ के बावजूद बढ़ गई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, क्या है इसकी वजह?

‘पर्याप्त स्टॉक’ के बावजूद बढ़ गई एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत, क्या है इसकी वजह?

  • March 7, 2026
‘कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या की तरह…’, सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर दिया बड़ा बयान

‘कन्हैया की कृपा हुई तो अयोध्या की तरह…’, सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर दिया बड़ा बयान

  • March 7, 2026
‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

‘कायर और समझौतावादी’: अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

  • March 7, 2026
‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

‘माफी मांगता हूं, अब पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेंगे’; ईरान के राष्ट्रपति का बड़ा बयान

  • March 7, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘जबतक सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का बदला नहीं, तबतक युद्ध’, ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का बड़ा बयान March 7, 2026
  • बंगाल पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू CM ममता बनर्जी पर हुईं नाराज, कहा- कुछ लोग नहीं चाहते कि… March 7, 2026
  • ‘शर्मनाक, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को रिसीव करने नहीं पहुंचीं CM ममता बनर्जी तो भड़के PM मोदी March 7, 2026
  • ईदगाह की व्यवस्थाओं को लेकर पार्षदों ने नगर आयुक्त से की मुलाकात, दिया ज्ञापन March 7, 2026
  • अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प March 7, 2026
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न March 7, 2026
  • जिलाधिकारी ने किसानों को प्रदान किए मूंग-उड़द के बीज और कृषि उपकरण March 7, 2026
  • अवैध रूप से शराब परोसने वालों की खैर नहीं March 7, 2026
  • जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल के न्यायालय से हुई महत्वपूर्ण कार्रवाई March 7, 2026
  • पुलिस ने दो नशा तश्करो को गिरफतार कर जेल भेजा March 7, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez