• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर
    • बिजनोर
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

शुभमन गिल ने माना हो गई चूक, बताया- इस एक चीज की वजह से हुआ धोखा

  • November 26, 2021
शुभमन गिल ने माना हो गई चूक, बताया- इस एक चीज की वजह से हुआ धोखा
  • गिल ने कहा मुझे लगता है कि पहले स्पैल में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने भोजनकाल के बाद बहुत अच्छी गेंदें डालीं। कई बार यह पता करना मुश्किल होता है कि गेंद कब रिवर्स स्विंग लेगी और मुझे नहीं लगा था कि इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी।

कानपुर। भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में खेलने उतरी। कानपुर टेस्ट में भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टास जीतकर बल्लेबाजी चुनी। ओपनर शुभमन गिल ने टीम के लिए अर्धशतक जमाया लेकिन पारी को शतक में नहीं बदल पाए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने बताया कि आखिर कहां वो चूक कर बैठे।

टास जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को मयंक अग्रवाल के रूप में शुरुआती झटका लगा। इसके बाद गिल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। 93 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने 52 रन बनाए। अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे गिल लंच के तुरंत बाद काइल जैमिसन की गेंद पर बोल्ड होकर वापस लौटे।

गिल ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहले टेस्ट के पहले दिन भोजनकाल के बाद ही उन्हें रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी।

गिल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पहले स्पैल में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने भोजनकाल के बाद बहुत अच्छी गेंदें डालीं। कई बार यह पता करना मुश्किल होता है कि गेंद कब रिवर्स स्विंग लेगी और मुझे नहीं लगा था कि इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग मिलने लगेगी। टेस्ट क्रिकेट में यही होता है। आपको हालात का आकलन तेजी से करना होता है। इस पारी में गेंद को मैं उस तरह से भांप नहीं सका। मैंने उम्मीद नहीं की थी कि गेंद इस तरह रिवर्स स्विंग लेगी।’

भारत ने पहले दिन के खेल में 84 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन का स्कोर खड़ा किया। पहले दिन का खेल खत्म होने के वक्त डेब्यू कर रहे श्रेयस अय्यर ने 75 रन बनाए थे जबकि रवींद्र जडेजा 50 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। खराब रौशनी की वजह से 6 ओवर पहले ही मैच को रोकना पड़ा।

 

Post navigation

Prev
Next
स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

स्मृति मंधाना के पास 133 रन बनाकर बड़ा इतिहास रचने का मौका, विराट-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कारनामा

  • October 16, 2026
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके

  • October 13, 2026
श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

श्रेयस अय्यर ने शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान, हार को लेकर बताया यह कारण

  • October 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

  • October 9, 2026
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

  • October 3, 2026
रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

रोहित शर्मा ने शतक पूरा करने के बाद अपने नए सेलिब्रेशन स्टाइल को लेकर किया खुलासा, बताया किसके लिए किया था ऐसा

  • October 1, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पति को मारकर सांप से कटवाने वाली महिला और उसके बॉयफ्रेंड को फांसी की सजा, मेरठ में दो दिन में दूसरी बार बड़ी सजा का ऐलान October 16, 2026
  • ‘SSR का उल्टा RSS…’ अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल October 16, 2026
  • ‘ये लोग…’ नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार October 16, 2026
  • रिजीम चेंज का क्या मतलब है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने विवाद के बीच समझाया October 16, 2026
  • प्रशांत भूषण, नेहा बोरा…रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद? October 16, 2026
  • ओवैसी ने एलन मस्क को दे दिया अल्टीमेटम, ‘मोदी जी के मैं खिलाफ, लेकिन कोई गोरा…’ October 16, 2026
  • चुनाव आयोग के दो बड़े फैसलों पर कांग्रेस का हमला, केसी वेणुगोपाल बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, SIR रद्द हो October 16, 2026
  • परविंदर सिंह हत्याकांड में पंजाब सरकार से जवाब मांगेगा गृहमंत्रालय, अमित शाह बोले- ‘हमारा…’ October 16, 2026
  • राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, ‘रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा’ October 16, 2026
  • अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, ‘हमें उम्मीद है कि…’ October 16, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021