जीव को जगत की व्यथा से मुक्त कराती है शिव कथा: कालेंद्रानंद

जीव को जगत की व्यथा से मुक्त कराती है शिव कथा: कालेंद्रानंद
  • सहारनपुर में मंगल जल कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु।

सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव कथा जीव को जगत की व्यथा से मुक्त कराती है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज देहरादून रोड स्थित ग्राम जमालपुर में महाकालेश्वर महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शिव महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर ज्ञान की अमृत वर्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा शिव महापुराण कथा जीवन को माया के प्रपंच से अलग रखने का महा साधन है, शिव कथा ही जीव के जीवन से तृष्णा और वासना को मुक्त कर उसे प्रभु के मार्ग का पथिक बनती है।

महाराज श्री ने कहा शिव कथा ही जीव के मोक्ष का मार्ग है। इससे पूर्व मंगल जल कलश शोभायात्रा निकाली गई जो महाकालेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर ग्राम के मुख्य मार्ग से होती हुई कथा पंडाल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में 108 सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थी। सबसे पहले धर्म ध्वजा उसके पश्चात गजरथ पर गणपति महाराज आरूढ़ होकर चल रहे थे। बैंडबाजों के साथ में मधुर ध्ुुाों से वातावरण भक्ति में बना हुआ था। शिव पार्वती की झांकी दिव्य रूप में जनमानस का मन मोह रही थी। शोभायात्रा का फूलों की वर्षा कर जगह-जगह पर शिव पार्वती का स्वागत किया गया।  इस अवसर पर नीरज कश्यप रमेश शर्मा सुनील कश्यप शिव कश्यप मोनू धीमान राकेश राय सुखबीर कश्यप सुभाष कश्यप रेखा पूनम गीता बबीता कमला संगीता राखी आदि रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *