shobhit University Gangoh
 

हर्षोल्लास से मनाया शहीद भगतसिंह का 117वां जन्मदिवस

हर्षोल्लास से मनाया शहीद भगतसिंह का 117वां जन्मदिवस
  • सहारनपुर में शहीद भगतसिंह के जन्मदिवस पर केक काटते विजयकांत चैहान।

सहारनपुर। शहीद भगतसिंह का 117वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 117 दीपक जलाकर गौहत्यामुक्त, नशा, अपराध, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जातिवादमुक्त अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया और 51 गौरक्षाकों, स्वयंसेवकों व संतों का पगड़ी-पटका पहनाकर सम्मान किया गया।

वंदे मातरम मिशन एवं चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चैहान की अगुवाई में शहीद भगतसिंह का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद भगतसिंह की संदेश बाइक का युवाओं ने परिक्रमा कर नमन किया। समारोह का शुभारम्भ राष्ट्रीय गौसेना के अध्यक्ष आशु मोगिया, अखिल भारतीय जनजागरण सेवा के योगी जयनाथ, महामंडलेश्वर डा. संजीव महाराज, अनिल कृष्ण कोदंड, महामंडलेश्वर धीरजानंद महाराज, ठा. सुरेंद्र पाल सिंह, रूद्रसेना हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राकेश उत्तराखंडी, स्वामी मंगलानंद महाराज ने शहीद भगतसिंह के चित्र पर नमन व वंदन कर अभिवान किया।

इस अवसर पर विजयकांत चैहान ने कहा कि शहीद भगतसिंह देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं जिन्होंने अल्पायु में ही देश पर अपनी जवानी कुर्बान कर दी थी। इस दौरान शहीद भगतसिंह की प्रतिमा पर लेजरगन से आतिशबाजी एवं गुलाल गन के साथ प्रतिमाओं को हवाई गुब्बारों से सजाया गया था और होली खेली गई तथा पुष्पवर्षा के साथ सभी का अभिवादन किया गया। इस अवसर पर सभी ने अपराध, जातिवाद, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, गौहत्यामुक्त अखंड भारत निर्माण का संकल्प लिया। इस दौरान पं. दुष्यंत सैनी, अश्विनी सैनी, विशाल वाल्मीकि, अंकित कुमार, हर्ष तोमर, दीक्षांत चैहान, आकाश चैहान, अवनीश सैनी, अनमोल सैनी, तुषार सैनी, अनुज जैन, आदित्य शर्मा, मुनीश सिंह, सुरेंद्र सैनी, गगन वर्मा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia