इंद्रप्रस्थ कॉलेज में सात दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन

इंद्रप्रस्थ कॉलेज में सात दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन
  • सहारनपुर में इंद्रप्रस्थ इंस्टीटीयूट में योगा करते विद्यार्थी।

नागल। इंद्रप्रस्थ इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलॉजी में आयोजित सात दिवसीय योग महोत्सव के दूसरे दिन योग शिविर का शुभारंभ महामृत्युंजय मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।  योगाचार्य विनित चैधरी ने योगासन, प्राणायाम व ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया।

प्रारंभ में उन्होंने मन को स्थिर रखने व ध्यान केंद्रित करने वाली क्रियाओं का अभ्यास कराया बाद में विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों से सभी को परिचित कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली का आधार है।  मुख्य अतिथि डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि योग व्यक्ति के मन में आने वाले नकारात्मक विचारों को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। हजारों वर्षों से हमारे ऋषि-मुनियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक एवं तनावपूर्ण वातावरण में योग मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. संदीप गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में मोबाइल फोन एवं डिजिटल उपकरणों के अत्यधिक उपयोग के कारण गर्दन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।  योग इन समस्याओं का सरल एवं प्रभावी समाधान है। योग मानसिक शांति, शारीरिक सुदृढ़ता एवं सकारात्मक सोच प्रदान करता है। अनूप कुमार ने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया। संस्थान की प्राचार्या डॉ. अंजू वालिया ने कहा कि योग हमें केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि मानसिक एवं आत्मिक रूप से भी सशक्त बनाता है।

Leave a Reply