shobhit University Gangoh
 

वैज्ञानिकों का दावा- 11 दिन बाद मरीज दूसरों में नहीं फैला सकते कोरोना

वैज्ञानिकों का दावा- 11 दिन बाद मरीज दूसरों में नहीं फैला सकते कोरोना

नई दिल्ली  कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों का नया रिसर्च सामने आया है जिसमें दावा किया गया है कि वायरस का मरीज 11 दिनों के बाद किसी दूसरे को संक्रमित नहीं कर सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना संक्रमित व्यक्ति लक्षण दिखने के दो दिन पहले से ही इस खतरनाक वायरस का संक्रमण फैला सकता है। सिंगापुर के नेशनल सेंटर फॉर इंफेक्शियस डिसीज़ एंड एकेडमी ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के 73 मरीजों की जांच की। इनमें से अधिकतर मरीज 2 हफ्ते बाद भी कोरोना पॉजिटिव थे लेकिन ये दूसरे को संक्रमित करने में सक्षम नहीं थे। सिंगापुर के रिसर्चर्स के मुताबिक कोरोना के मरीज लक्षण दिखने के बाद 7 से 10 दिनों तक ही संक्रमण को फैला सकते हैं। इस कारण 11वें दिन से उन्हें आइसोलेशन में रखने की खास जरूरत नहीं है।

रिसर्चर्स ने कहा कि कोरोना शुरू होने के बाद से इकठ्ठा किए गए आंकड़ों के अनुसार वायरस से संक्रमित व्यक्ति में संक्रमण फैलाने की अवधि लक्षण दिखाई देने के दो दिन पहले से शुरू होकर 7 से 10 दिनों बाद तक बनी रहती है। लक्षण दिखाई देने के पहले हफ्ते में ये ज्यादा लोगों को संक्रमित कर सकते हैं। बता दें कि भारत समेत दुनियाभर में कोरोना के 55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। 3 लाख 46 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत भी सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित 10 देशों की सूची में शामिल हो गया है। भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या सवा लाख को पार कर गई है।

Jamia Tibbia